Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suryadev 12 Names: सूर्यदेव की पूजा करते समय इनके 12 नामों का करें जाप, मिलता है शुभ फल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 20 Sep 2020 03:00 PM (IST)

    Suryadev 12 Names आज रविवार है यानी सूर्यदेव का दिन। आज के दिन सूर्यदेव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

    Suryadev 12 Names: सूर्यदेव की पूजा करते समय इनके 12 नामों का करें जाप, मिलता है शुभ फल

    Suryadev 12 Names: आज रविवार है यानी सूर्यदेव का दिन। आज के दिन सूर्यदेव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। जिस तरह से हम सभी को जल, वायु और पृथ्वी की जरूरत होती है ठीक उसी तरह जीवों को पुष्ट रहने और फलने-फूलने के लिए सूर्य की आवश्यकता होती है। सूर्य ऊर्जा का स्त्रोत है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य को सृष्टि का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव जिससे प्रसन्न होते हैं उस पर सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। आज के दिन अगर सूर्य भगवान की पूजा की जाए व्यक्ति को अपने जीवन में धन संपदा का सुख मिलता है। साथ ही मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहते हैं जिसका सूर्य बलवान होता है उस पर सूर्य की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति सुबह के समय सूर्य को अर्घ्य देते हैं। साथ ही नमस्कार करते हैं। सूर्य एक मात्र ऐसे देव हैं जो प्रत्यक्ष हैं। इन्हें ऊर्जा प्रदान करने वाला देव माना जाता है। साथ ही कहा तो यह भी जाता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति धन, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और संपन्नता प्राप्त करता है। सूर्यदेव की पूजा करते समय अगर उनके 12 नामों का जाप किया जाए तो इससे सूर्यदेव प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं सूर्यदेव के ये 12 नाम।

    सूर्य के इन 12 नामों का करें जाप:

    1- ॐ सूर्याय नम:।

    2- ॐ मित्राय नम:।

    3- ॐ रवये नम:।

    4- ॐ भानवे नम:।

    5- ॐ खगाय नम:।

    6- ॐ पूष्णे नम:।

    7- ॐ हिरण्यगर्भाय नम:।

    8- ॐ मारीचाय नम:।

    9- ॐ आदित्याय नम:।

    10- ॐ सावित्रे नम:।

    11- ॐ अर्काय नम:।

    12- ॐ भास्कराय नम:।

    डिस्क्लेमर:

    ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''