Move to Jagran APP

सुख आैर समृद्घि ही नहीं रविवार को सूर्य पूजा से मिलता है सेहत का भी आर्शिवाद

रविवार श्रद्घा पूर्वक सूर्यदेव का पूजन करते हुए इन विशिष्ठ मंत्रों का जाप करने से हृदय रोग, नेत्र, पीलिया, एवं कुष्ठ रोग सहित कर्इ असाध्य रोगों से मुक्ति का आर्शिवाद प्राप्त किया जा सकता है।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:00 AM (IST)
सुख आैर समृद्घि ही नहीं रविवार को सूर्य पूजा से मिलता है सेहत का भी आर्शिवाद
सुख आैर समृद्घि ही नहीं रविवार को सूर्य पूजा से मिलता है सेहत का भी आर्शिवाद

साक्षात देव हैं सूर्य 

loksabha election banner

हिन्दू धर्मानुसार भगवान सूर्य देव एक मात्र ऐसे देव हैं जो साक्षात दिखाई पड़ते हैं। इनकी विधि-विधान द्वारा पूजा करने से सफलता, मानसिक शांति और शक्ति का संचार तो होता ही है, साथ ही कर्इ रोगों का उपचार भी होता है। सूर्यदेव की पूजा में गायत्री मंत्र के अतिरिक्त निम्न मंत्रों का प्रयोग किया जाता है। भारतवर्ष में सभी धर्मो के लोग अपने अपने धर्म के अनुसार कोई न कोई प्रार्थना अथवा मंत्र जाप अवश्य करते हैं। हिन्दू धर्म में मंत्र जाप की कोई गिनती ही नहीं है। मंत्र जाप की कड़ी में आज हम आपको सूर्य से संबंधित वे मंत्र बताएंगे जो आपके कर्इ रोगों को ठीक करने में सहायक होंगे।

हर प्रकार के हैं मंत्र 

सूर्य के किसी भी मंत्र का जाप व्यक्ति को अपनी सुविधानुसार करना चाहिए। सूर्य यश का कारक होता है. मान सम्मान में वृद्धि कराता है। अगर कुंडली में सूर्य शुभ होकर कमजोर है तब इसके किसी भी एक मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप की संख्या 7,000 होनी चाहिए। शुक्ल पक्ष के रविवार से मंत्र जाप आरंभ करने चाहिए।अपनी सुविधानुसार व्यक्ति अपने इन जापों को निर्धारित समय में पूरा कर सकता है।

सूर्य वैदिक मंत्र –

ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च ।

हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

सूर्य के लिए तांत्रोक्त मंत्र –

ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम

ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री

ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:

ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:

सूर्य नाम मंत्र –

ऊँ घृणि सूर्याय नम:

सूर्य का पौराणिक मंत्र –

जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।

तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम ।।

सूर्य गायत्री मंत्र –

ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात

सेहत आैर संतान प्राप्ति के लिए सूर्य मंत्र–

इन मंत्रों के अतिरिक्त नीचे दिए गए इन मंत्रों का जाप संतान प्राप्ति आैर स्वास्थ्य के लिए करना चाहिए। संतान की प्राप्ति के लिए सूर्य देव के मंत्र–

ऊँ भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे।

धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्।।

हृदय रोग, नेत्र व पीलिया रोग एवं कुष्ठ रोग तथा समस्त असाध्य रोगों को नष्ट करने के लिए सूर्य मंत्र–

ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।

व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए सूर्य मंत्र–

ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.