Move to Jagran APP

प्रेम आैर समृद्घि के लिए शुक्रवार को करें देवी लक्ष्मी की पूजा

अब तक आप मानते रहे हैं की माता लक्ष्मी धन आैर सम्पत्ति की देवी हैं पर क्या आप जानते हैं कि उनकी पूजा से प्रेम का प्रसाद भी मिलता है।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 11:30 AM (IST)
प्रेम आैर समृद्घि के लिए शुक्रवार को करें देवी लक्ष्मी की पूजा
प्रेम आैर समृद्घि के लिए शुक्रवार को करें देवी लक्ष्मी की पूजा

करें दान पुण्य 

prime article banner

शुक्रवार के दिन यह उपाय करने से आप कई खुशियां पा सकते है। शुक्र ग्रहों में सबसे चमकीला है और प्रेम का प्रतीक है। इस ग्रह के पीड़ित होने पर आपको ग्रह शांति हेतु सफेद रंग का घोड़ा दान देना चाहिए। रंगीन वस्त्र, रेशमी कपड़े, घी, सुगंध, चीनी, खाद्य तेल, चंदन, कपूर का दान शुक्र ग्रह की विपरीत दशा में सुधार लाता है। शुक्र से सम्बन्धित रत्न का दान भी लाभप्रद होता है। इन वस्तुओं का दान शुक्रवार के दिन संध्या काल में किसी युवती को देना उत्तम रहता है। शुक्र ग्रह से सम्बन्धित क्षेत्र में आपको परेशानी आ रही है तो इसके लिए आप शुक्रवार के दिन व्रत रखें।

करें ये विशेष उपाय

इस दिन मिठाईयां एवं खीर कौओं और गरीबों को दें। ब्राह्मणों एवं गरीबों को घी भात खिलाएं। अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर गाय को खिलाएं। शुक्र से सम्बन्धित वस्तुओं जैसे सुगंध, घी और सुगंधित तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वस्त्रों के चुनाव में अधिक विचार नहीं करें। शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। काली चींटियों को चीनी खिलानी चाहिए। किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय 10 वर्ष से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए। अपने घर में सफेद पत्थर लगवाना चाहिए। किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकारना चाहिए। शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।

तंत्र शास्त्र के अनुसार पूजा 

अगर आप चाहते है आपके घर में हमेशा धन वर्षा होती रहे तो शुक्रवार के दिन इन उपायों से आप लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है। तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ साधारण मगर सटीक उपाय करने से मां लक्ष्मी अपने भक्त पर जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं और अगर जन्म कुंडली में शुक्र अपनी दशा में अशुभ फल दे रहा है। शुक्र के प्रभाव से जानें कितनी बीमारियों का सामना करना पडता है जिससे कि आपको जीवन में सुख नाम की कोई चीज न रह जाती। जिसके लिए आप नए-नए उपाय करते है कि आपका ग्रह सही हो जाए। ज्योतिषों के अनुसार शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK