विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weekly Vrat Tyohar 6 To 12 March 2023: होली से लेकर रंग पंचमी तक, मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ेंगे ये पर्व

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Mon, 06 Mar 2023 08:20 AM (IST)

Weekly Vrat Tyohar 6 To 12 March 2023 मार्च माह का दूसरा सप्ताह काफी खास है। क्योंकि इस सप्ताह होलिका ...और पढ़ें

Weekly Vrat Tyohar 6 To 12 March 2023: मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ेंगे ये पर्व
Weekly Vrat Tyohar 6 To 12 March 2023: मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ेंगे ये पर्व

नई दिल्ली, Weekly Vrat Tyohar 6 To 12 March 2023: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के साथ मार्च मास के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो रही है। मार्च माह का ये सप्ताह काफी खास है क्योंकि इस सप्ताह होलिका दहन, होली, फाल्गुन पूर्णिमा, भाई दूज, संकष्टी चतुर्थी, रंग पंचमी से लेकर चैत्र मास का आरंभ हो रहा है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्च माह के दूसरे सप्ताह में पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में।

मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह के व्रत त्योहार

7 मार्च 2023, मंगलवार- छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की शाम को होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में किया जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

8 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र मास आरंभ, होली धुलंडी

रंगों की होली

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली खेली जाती है, जो होलिका दहन के अगले दिन होती है। रंगों को प्रेम, ऊर्जा और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

चैत्र मास आरंभ

बुधवार से चैत्र मास भी आरंभ हो रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस दिन से नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास से भी ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। इसके साथ ही सतयुग का आरंभ हुआ था।

9 मार्च 2023, गुरुवार- भाई दूज, भातृ द्वितीया

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज होती है। पंचांग के अनुसार, साल में दो बार भाई दूज का पर्व मनाया जाता है पहला होली के बाद और दूसरा दिवाली के बाद। होली के बाद पड़ने वाले भाई दूज को भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए तिलक करती हैं।

11 मार्च 2023, शनिवार- संकष्टी चतुर्थी

पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का व्रत रख सकता है। ऐसे ही चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत तरीके से पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है।

12 मार्च 2023, रविवार- रंग पंचमी

चैत्र मास के कृष्ण की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवता होली खेलते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।