Move to Jagran APP

Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: आज है नाग पंचमी का पर्व, शिवालयों में होती है नाग देवता की पूजा

Weekly Vrat Evam Tyohar 2020 सावन का तीसरा सप्ताह अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। आज नाग पंचमी का पर्व है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:49 AM (IST)
Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: आज है नाग पंचमी का पर्व, शिवालयों में होती है नाग देवता की पूजा
Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: आज है नाग पंचमी का पर्व, शिवालयों में होती है नाग देवता की पूजा

Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: श्रावण मास का तीसरा सप्ताह चल रहा है। इस सप्ताह में आज सबसे प्रमुख नाग पंचमी का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण मंदिरों में नियमों का पालन करना अनिवार्य है। आज आप अपने घर पर ही नाग पंचमी का पर्व मनाएं तो अच्छा है। आइए जानते हैं इस सप्ताह के उन व्रत एवं त्योहारों के बारे में, जो अभी आए थे। 

loksabha election banner

सप्ताह के व्रत एवं त्योहार

25 जुलाई 2020 दिन: शनिवार - नाग पंचमी।

नाग पंचमी: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व 25 जुलाई दिन शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है।

जो बीत गया

20 जुलाई 2020 दिन: सोमवार - सावन का तीसरा सोमवार, सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस्या।
सावन का तीसरा सोमवार: आज 20 जुलाई 2020 को सावन का तीसरा सोमवार है। आज शिव परिवार की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
सोमवती अमावस्या: आज श्रावण मास की अमावस्या तिथि है। सोमवार दिन होने के कारण आज सोमवती अमावस्या है।
हरियाली अमावस्या: सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह प्रकृति को समर्पित होती है। इस दिन कम से कम एक पेड़ लगाने की परंपरा है। माता पार्वती को ही प्रकृति का स्वरुप माना जाता है।

21 जुलाई 2020 दिन: मंगलवार - तीसरा मंगला गौरी व्रत। 

तीसरा मंगला गौरी व्रत: इस सप्ताह का तीसरा मंगला गौरी व्रत 21 जुलाई दिन मंगलवार को है। आज के दिन अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं और माता को सुहाग की सामग्री अवश्य भेंट करती हैं।

23 जुलाई 2020 दिन: गुरुवार- हरियाली तीज। 

हरियाली तीज: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस वर्ष हरियाली तीज आज गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और तीज माता यानी मां पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा में भी माता रानी को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। 

24 जुलाई 2020 दिन: शुक्रवार - विनायक चतुर्थी। 

विनायक चतुर्थी: प्रत्येक ​मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी होती है। इस बार यह 24 जुलाई दिन शुक्रवार को है। इस दिन शिव-शक्ति पुत्र श्री गणेश की पूजा अर्चना की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.