यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vinayak Chaturthi 2024: भगवान गणेश की पूजा के समय करें राशि अनुसार मंत्रों का जप, धन की समस्या होगी दूर
कार्तिक माह जगत के पालहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान गणेश को एकदंत भी कहा जाता है।
- भगवान गणेश को रिद्धि-सिद्धि का दाता कहा जाता है।
- भगवान गणेश की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 05 नवंबर को विनायक चतुर्थी है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ कार्यों में शीघ्र सफलता मिलती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा करें। इसके साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
(34).jpg)
विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 04 नवंबर को देर रात 11 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 06 नवंबर को देर रात 12 बजकर 16 मिनट पर होगा। इस दिन चन्द्रास्त का समय शाम 07 बजकर 17 मिनट है। साधक 05 नवंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में कब है तुलसी विवाह? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर पूजा के समय 'ऊँ गजाननाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ऊँ विनायकाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- मिथुन राशि के जातक गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ कपिलाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ऊँ एकदंताय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- सिंह राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ विकटाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कन्या राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए 'ऊँ लंबोदराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ऊँ विघ्ननाशाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक गणेश जी की कृपा पाने के लिए 'ऊँ भालचंद्राय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- धनु राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ प्रमुखाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
- मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए पूजा के समय 'ॐ विघ्नराजाय नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक विनायक चतुर्थी पर पूजा के समय 'ॐ गजाननाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- मीन राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय 'ॐ कृतिने नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
यह भी पढ़ें: गणेश जी की पूजा से संकटों से मिलेगी मुक्ति, जीवन होगा खुशहाल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
