Move to Jagran APP

Shukravar Vrat: धन और संतान प्राप्ति के लिए करते हैं शुक्रवार व्रत, जानें इससे होने वाले लाभ

Shukravar Vrat मां लक्ष्मी के व्रत से जीवन में खुशियों का आगमन होता हैं। धन संपदा की प्राप्ति होती है और आर्थिक संकट से निजात मिलता है। शुक्रवार के दिन व्रत से माता प्रसन्न होती हैं और जीवन की समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 08:00 AM (IST)
Shukravar Vrat: धन और संतान प्राप्ति के लिए करते हैं शुक्रवार व्रत, जानें इससे होने वाले लाभ
Shukravar Vrat: धन और संतान प्राप्ति के लिए करते हैं शुक्रवार व्रत, जानें इससे होने वाले लाभ

Shukravar Vrat Ke Labh : हिंदी पंचांग के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और माता संतोषी को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता लक्ष्मी को धन की देवी और सौभाग्य की देवी के रूप में पूजा जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का व्रत रखना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। मां लक्ष्मी के व्रत से जीवन में खुशियों का आगमन होता हैं। धन-संपदा की प्राप्ति होती है और आर्थिक संकट से निजात मिलता है। शुक्रवार के दिन व्रत से माता प्रसन्न होती हैं और जीवन की समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं। आइये जानते है शुक्रवार के व्रत से जातक को क्या-क्या लाभ होता है। 

loksabha election banner

अविवाहित कन्याओं को लाभ

शुक्रवार के दिन व्रत रखने से अविवाहित कन्याओं को योग्य और उत्तम वर मिलता है। इसके अलावा अविवाहित कन्याओं की शादी में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए फायदेमंद है।

संतान सुख की खुशी

संतान प्राप्ति के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बहुत ही फलदायी है। मान्यता के अनुसार संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपत्ति को शुक्रवार का व्रत जरूर करना चाहिए। 

व्यापार में तरक्की

शुक्रवार का व्रत करने से जातक के जीवन से दुख, पीड़ा और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा इस दिन व्रत रखने से  व्यापार में तरक्की मिलती है।

विवाहित महिलाओं को लाभ

शुक्रवार का व्रत रखने से घर में खुशियों और सकारात्मकता का वास होता है। शुक्रवार व्रत से शादीशुदा जिंदगी में आने वाली सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

धन की प्राप्ति

शुक्रवार का व्रत रखने से धन का अभाव दूर होता है और धन प्राप्ति के नये-नये मार्ग खुलते हैं। घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.