Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्र में कब है महा अष्टमी? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2022 हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का काफी अधिक महत्व है। इस साल पूरे नौ दिनों के नवरात्र पड़ रहे हैं। वहीं अष्टमी तिथि को काफी शुभ योग बन रहा है। जानिए महा अष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 11:50 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 11:50 AM (IST)
Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्र में कब है महा अष्टमी? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्र में कब है महा अष्टमी? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली, Shardiya Navratri 2022: आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई थी जो नवमी तिथि को समाप्त होंगे। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ कलश स्थापना की गई है। नवरात्र का आठवां दिन काफी खास माना जाता है। इस दिन महागौरी की पूजा अर्चना करने के साथ कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है। जानिए इस बार कब है महा अष्टमी और नवमी तिथि।

loksabha election banner

दुर्गा अष्टमी 2022 तिथि

अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 02 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 47  मिनट से शुरू

अष्टमी तिथि समाप्त- 03 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 37 पर।

दुर्गा अष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त

शोभन योग- 2 अक्टूबर शाम 5 बजकर 14 मिनट से 3 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक

संधि पूजा का मुहूर्त- 3 अक्टूबर शाम 4 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक

राहुकाल- सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 34 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

नवरात्र के आठवें दिन होगी महागौरी की पूजा

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी के आठवें रूप महागौरी मां की पूजा की जाती है। महागौरी की पूजा करने शारीरिक और मानसिक समस्याओं से निजात मिलती है और धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसी कारण महागौरी को अन्नपूर्णा, ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी भी कहा जाता है। नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं। इसके साथ ही कन्या पूजन करें।

महाष्टमी के दिन करें कन्या पूजन

नवरात्र के दिनों में कन्या पूजन का अधिक महत्व है। माना जाता है कि 2 से 10 साल की कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप होता है। इसलिए सम्मान के साथ भोजन आदि करने के बाद उपहार के रूप में कुछ देना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा जल्द प्रसन्न होती है और व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाती है। 

Pic Credit- INSTAGRAM/shivanisnghofficial

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.