Move to Jagran APP

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान, साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी राहत

Shani Jayanti 2022 शनि जयंती पर काफी खास संयोग बन रहा है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन दान करने से शनि दोष के साथ-साथ शनि साढ़े सातीऔर ढैय्या से भी राहत मिल जाती है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 05:05 PM (IST)
Shani Jayanti 2022: शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान, साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी राहत
Shani Jayanti 2022: शनि जयंती पर करें इन चीजों का दान

नई दिल्ली, Shani Jayanti 2022: हिंदू धर्म में शनि जयंती का काफी अधिक महत्व है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव कर्म के हिसाब से हर किसी को फल देते हैं। वहीं जिस व्यक्ति पर शनिदेव मेहरबान होते हैं उसे रातोंरात धनवान बना देते हैं। शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ चीजों का ध्यान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शनि दोष , शनि साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

loksabha election banner

शनि जयंती के दिन करें इन चीजों का दान

काले तिल

शनि जयंती के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए इस इस दिन काले तिल दान करें। इसके अलावा काले तिल नदी में प्रवाह भी करें। इससे शनि की साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है।

उड़द की दाल

शनि जयंती के दिन उड़द की दाल का भी दान करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव की कृपा पाने के लिए इस दिन सवा किलो काली उड़द की दाल किसी जरुरतमंद को दान कर दें। इससे धन संबंधी समस्याओं भी खत्म हो जाती है।

काली मिर्च

शनि जयंती के दिन काली मिर्च का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शनि जयंती या किसी भी शनिवार के जिल काले कपड़े में काली मिर्च के कुछ दाने और सिक्का लपेटकर दान कर दें। इससे साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है।

सरसों का तेल

शनि जयंती के दिन शन भगवान को सरसों का तेल चढ़ाने के साथ-साथ तेल का दान भी करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से छुटकारा दिला देते हैं।

Pic Credit- Instagram/mantiram_puja_samagri

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.