Secret Navratri or Gupt Navratri 2019: तंत्र साधक इन 10 महाविद्याओं की करते हैं पूजा, जानें घट स्थापना और पूजा विधि
Secret Navratri or Gupt Navratri 2019 इस नवरात्र में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूप की आराधना की जाती है। इस नवरात्र में तंत्र साधना की जाती है इसमें मां काली की पूजा होती है।
Secret Navratri or Gupt Navratri 2019: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी आज 03 जुलाई दिन बुधवार से गुप्त नवरात्र का प्रारंभ हो गया है। यह 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इस नवरात्र में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूप की आराधना की जाती है। इस नवरात्र में तंत्र साधना की जाती है, इसमें मां काली की पूजा होती है। तंत्र साधक इन नौ दिनों में 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं।
वर्ष भर में आते हैं चार नवरात्र
हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक वर्ष भर में चार नवरात्र आते हैं। जिनमें एक चैत्र नवरात्र और दूसरा शारदीय नवरात्र होती है। दो गुप्त नवरात्र होते हैं, जो माघ और आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में आते हैं।
घट स्थापना और पूजा विधि
इस नवरात्र में भी चैत्र और शारदीय नवरात्र की तरह घट या कलश स्थापना किया जाता है। व्रत रखने वाले माता के भक्त कलश स्थापना के साथ व्रत का संकल्प लेते हैं और नौ दिन सुबह-शाम माता की आराधना और आरती करते हैं। अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन करते हैं और फिर पारण कर व्रत पूर्ण करते हैं।
Secret Navratri or Gupt Navratri 2019: आज से गुप्त नवरात्र प्रारंभ, जानें महत्व और लाभ
इन 10 महाविद्यायों की पूजा
गुप्त नवरात्र के समय तांत्रिक नौ दिन तक 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं। इन 10 महाविद्याओं में तारा देवी, मां काली, भुवनेश्वरी, त्रिपुर सुंदरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी हैं। यह नवरात्र तंत्र साधना के लिए उत्तम है। इन नौ दिनों में देवी कामाख्या की भी पूजा की जाती है।