Move to Jagran APP

Sawan Pradosh Vrat 2021: सावन प्रदोष व्रत आज, इस मुहूर्त में करें शिव आराधना, जानें सही समय

Sawan Pradosh Vrat 2021 आज सावन मास का पहला प्रदोष व्रत है। गुरुवार दिन होने के कारण यह गुरु प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। आइए जानते हैं कि आज प्रदोष व्रत की पूजा के लिए उत्तम समय क्या है?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 08:13 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 08:13 AM (IST)
Sawan Pradosh Vrat 2021: सावन प्रदोष व्रत आज, इस मुहूर्त में करें शिव आराधना, जानें सही समय
Sawan Pradosh Vrat 2021: सावन प्रदोष व्रत आज, इस मुहूर्त में करें शिव आराधना, जानें सही समय

Sawan Pradosh Vrat 2021: आज सावन मास का पहला प्रदोष व्रत है। गुरुवार दिन होने के कारण यह गुरु प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव की प्रदोष काल में पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत तथा शिव आराधना करने पर पुत्र प्राप्ति से लेकर सुख समृद्धि तक का आशीष प्राप्त होता है। भगवान शिव दयालु हैं, वे अपने भक्तों को कभी भी खाली हाथ नहीं लौटने देते हैं। सावन का प्रदोष शिव आराधना के लिए अच्छा अवसर माना जाता है। इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, गंगाजल, गाय का दूध, शहद, सफेद चंदन आदि अर्पित किया जाता है। आइए जानते हैं कि आज प्रदोष व्रत की पूजा के लिए उत्तम समय क्या है?

loksabha election banner

सावन प्रदोष व्रत 2021

प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ​हिन्दी पंचांग के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ आज शाम 05 बजकर 10 मिनट से हो रहा है। त्रयोदशी तिथि कल 06 अगस्त को शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है। ऐसे में देखा जाए तो प्रदोष काल पूजा का मुहूर्त आज ही प्राप्त हो रहा है, इसलिए प्रदोष व्रत आज ही रखा जाएगा।

सावन प्रदोष 2021 पूजा मुहूर्त

आज सावन मास के पहले प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शाम को 02 घंटे 15 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है। आज शाम आप 06 बजकर 49 मिनट से रात 09 बजकर 03 मिनट के मध्य तक भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं। वैसे तो सावन मास में हर दिन शिव पूजा के लिए श्रेष्ठ होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.