Sawan 2019: चार सोमवार करें बस यह एक काम, शिव कृपा से हर कार्य होगा सफल
Sawan 2019 सावन मास देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस मास में पूजा-अर्चना से उनको प्रसन्न कर मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
Sawan 2019: सावन मास देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस मास में पूजा-अर्चना से उनको प्रसन्न कर मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। यदि आपको शिव मंत्र और शिव चालीसा याद नहीं हैं तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं। ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बता रहे हैं भगवान शिव के एक ऐसी पूजा विधि के बारे में जिसे अपनाकर आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य भट्ट के अनुसार, सावन के सोमवार को आपको अपने घर के शिवलिंग या फिर किसी मंदिर के शिवलिंग को जलाभिषेक कराना है। जलाभिषेक से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं, लेकिन आपको जलाभिषेक की विधि जानने की जरुरत है।
आप तांबे के लोटे या अन्य किसी पात्र में गंगाजल भर लें, फिर उसमें गाय का दूध मिश्रित कर लें। इसके बाद आप भांग की कुछ साफ पत्तियां लेकर उस पात्र में रख लें। अब आप भगवान शिव को अपने अंतर्मन में ध्यान करके 'ओम नम: शिवाय शिवाय नम:' मंत्र का जाप करते हुए उस पात्र के गंगाजल, दूध और भांग को भगवान शिव को अर्पित कर दें।
Sawan 2019: 22 जुलाई को है सावन का पहला सोमवार व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व
ऐसा आपको सावन के चार सोमवार तक करना है। ऐसा करने से व्यक्ति को सर्वार्थ सिद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ पूर्ण कर देते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप