Raksha Bandhan 2019: रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, धन-धान्य की नहीं होगी कमी
Raksha Bandhan 2019 श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्म में अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण का अंतिम दिन होता है।
Raksha Bandhan 2019: श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्म में अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण का अंतिम दिन होता है। इस दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाता है, इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है। रक्षाबंधन गुरुवार के दिन है, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी से संबंधित है। माता लक्ष्मी धन-दौलत, वैभव और संपदा की देवी हैं। ऐसे में इस दिन आप कुछ उपाय करके धनवान बन सकते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे कुछ उपायों के बारे में जिनसे हम धन-धान्य से भरपूर रहें —
1. रक्षाबंधन पर करें ये टोटका
रक्षाबंधन यानी श्रावण पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों को हल्दी लगाएं और उनको माता लक्ष्मी के समक्ष रखकर विधि विधान से पूजा करें। पूजा सम्पन्न होने के बाद उन 11 कौड़ियों को लाल वस्त्र में बांधकर रुपये—पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इससे शुभता में वृद्धि होगी और धन धान्य बढ़ेगा। कौड़ियों को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
2. भगवान विष्णु करें सभी परेशानियों का अंत
रक्षाबंधन गुरुवार के दिन है, ऐसे में आपको भगवान विष्णु की आराधना करना श्रेष्ठ होगा। इस दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें। उनको चने की दाल, बेसन के लड्डू, पीला वस्त्र, केला और गुड़ अर्पित करें। भगवान विष्णु व्यक्ति की सभी परेशानियों का शमन कर देंगे। साथ ही उनकी पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी और आप उनकी भी कृपा प्राप्त होगी।
3. माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी से संबंधित होता है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। यदि आप इस दिन माता को खीर का भोग लगाएं और उसे जरूरतमंद लोगों में बांट दें तो आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आपके कष्ट भी मिट जाएंगे।
Raksha Bandhan 2019 Date: 15 अगस्त को बहनें इस मुहूर्त में भाइयों को बांधें राखी, होगा विशेष लाभ
Raksha Bandhan 2019: राशि अनुसार बहनें भाइयों को बांधें लकी कलर की राखी, जीवन में होगी उन्नति
4. सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे देवों के देव महादेव
श्रावण पूर्णिमा भगवान शिव के प्रिय मास सावन का अंतिम दिन है, इस दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। उनको बेल पत्र, गंगाजल, भांग, धतूरा, गाय का दूध आदि अर्पित करना चाहिए। वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।