Move to Jagran APP

October Weekly Vrat And Tyohar 2020: आज है परमा एकादशी, जानें कब है शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, प्रदोष एवं अमावस्या

October Weekly Vrat And Tyohar 2020 अक्टूबर माह का तीसरा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। इस सप्ताह परमा एकादशी शारदीय नवरात्रि घटस्थापना दुर्गा पूजा प्रदोष व्रत मासिक शिवरात्रि आश्विन अधिक अमावस्या महाराजा अग्रसेन जयंती पड़ने वाली है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 07:29 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 06:58 AM (IST)
October Weekly Vrat And Tyohar 2020: आज है परमा एकादशी, जानें कब है शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, प्रदोष एवं अमावस्या
October Weekly Vrat And Tyohar 2020: अक्टूबर माह का तीसरा सप्ताह प्रारंभ हो गया है।

October Weekly Vrat And Tyohar 2020: अक्टूबर माह का तीसरा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। इस सप्ताह परमा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, दुर्गा पूजा, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, आश्विन अधिक अमावस्या, महाराजा अग्रसेन जयंती पड़ने वाली है। इस सप्ताह में विश्व प्रसिद्ध बंगाल के दुर्गा पूजा का आयोजन प्रारंभ होगा। लोग अपने घरों में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा का आगमन सहर्ष करेंगे। 9 दिनों तक उनकी आराधना होगी। फिर उनको विदा कर विसर्जन कराया जाएगा। आइए जानते हैं कि ये सभी व्रत एवं त्योहार किस दिन पड़ने वाले हैं।

loksabha election banner

अक्टूबर 2020 के साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

13 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: परमा एकादशी।

परमा एकादशी 2020: अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह तीन वर्ष में एक बार आती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत और पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति को कई प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

14 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत।

प्रदोष व्रत: अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 14 अक्टूबर को है। इस दिन बुधवार है, इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

15 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: मासिक शिवरात्रि।

मासिक शिवरात्रि: अधिक आश्विन मास की शिवरात्रि 15 अक्टूबर को है। मासिक शिवरात्रि हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ती है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है।

16 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: आश्विन अधिक अमावस्या।

अधिक मास अमावस्या 2020: आश्विन अधिक मास की अमावस्या 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन स्नान, दान का बड़ा ही महत्व होता है।

17 अक्टूबर, दिन: शनिवार: नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा अग्रसेन जयंती।

शारदीय नवरात्रि 2020: मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की आराधना के लिए समर्पित शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 17 अक्टूबर दिन शनिवार से हो रहा है। शारदीय नवरात्रि को दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना होता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन से ही बंगाल में दुर्गा पूजा प्रारंभ होता है।

अग्रसेन जयंती 2020: इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती 17 अक्टूबर को ही पड़ रही है। वैश्य समाज के लोग इस दिन महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.