Move to Jagran APP

October Vrat And Tyohar 2020: आज रखें परमा एकादशी व्रत, जानें कब है दशहरा, नवरात्रि, अग्रसेन जयंती, शरद पूर्णिमा

October Vrat And Tyohar 2020 यह पूरा माह धार्मिक और मांगलिक गतिविधियों से भरा रहता है और त्योहारों का जश्न मनाने के साथ व्रत और पूजा आदि किया जाता है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार कब पड़ रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 07:04 AM (IST)
October Vrat And Tyohar 2020: आज रखें परमा एकादशी व्रत, जानें कब है दशहरा, नवरात्रि, अग्रसेन जयंती, शरद पूर्णिमा
अक्टूबर 2020 के व्रत एवं त्योहारों की सूची।

October Vrat And Tyohar 2020: अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां माह अक्टूबर प्रारंभ होने वाला है। व्रत, पर्व एवं त्योहार की दृष्टि से यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस माह में दशहरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, परम एकादशी, महाराजा अग्रसेन जयंती, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, कोजागरी पूजा, प्रदोष व्रत, गणेश चतुर्थी और पापांकुशा एकादशी आने वाली है। एक प्रकार से यह पूरा माह धार्मिक और मांगलिक गतिविधियों से भरा रहता है और त्योहारों का जश्न मनाने के साथ व्रत और पूजा आदि किया जाता है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार कब पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

अक्टूबर 2020 के व्रत एवं त्योहार:

01 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: अश्विन अधिक पूर्णिमा।

02 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती।

05 अक्टूबर, दिन: सोमवार: संकष्टी चतुर्थी।

13 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: परम एकादशी।

14 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत।

15 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: मासिक शिवरात्रि।

16 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: आश्विन अधिक अमावस्या।

17 अक्टूबर, दिन: शनिवार: नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा अग्रसेन जयंती।

21 अक्टूबर, दिन: बुधवार: कल्प आरंभ।

24 अक्टूबर, दिन: शनिवार: दुर्गा अष्टमी और महानवमी।

25 अक्टूबर, दिन: रविवार: दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण।

26 अक्टूबर, दिन: सोमवार: दुर्गा विसर्जन।

27 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: पापांकुशा एकादशी।

28 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत, ईद ए मिलाद।

30 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा।

31 अक्टूबर, दिन: शनिवार: वाल्मीकि जयंती।

यह माह मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नवरात्रि के लिए जाना जाता है। यह बंगाल में दुर्गा पूजा के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था, उसके उपलक्ष में दशहरा भी इसी माह में मनाया जाता है। वहीं, धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा कोजागरी पूजा के नाम से इस माह में होती है। वहीं, शरद पूर्णिमा भी इसी माह में है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.