Move to Jagran APP

Mauni Amavasya 2020: मौनी अमावस्या पर करें ये 5 आसान उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Mauni Amavasya 2020 आज 24 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन आप कुछ आसान उपायों को करके अपनी किस्मत को बदल सकते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 10:22 AM (IST)
Mauni Amavasya 2020: मौनी अमावस्या पर करें ये 5 आसान उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत
Mauni Amavasya 2020: मौनी अमावस्या पर करें ये 5 आसान उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Mauni Amavasya 2020: माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आज 24 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन आप कुछ आसान उपायों को करके अपनी किस्मत को बदल सकते हैं। ये उपाय करने से अपका भाग्य बदलेगा, जीवन में बेहतर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन उपाय करने से उसके विशेष फल प्राप्त होते हैं। इस दिन गंगा स्नान के बाद भगवान विष्णु और शिव की आराधना की जाती है, पूजा पाठ के साथ दान किया जाता है। दिनभर मौन व्रत रखा जाता है।

loksabha election banner

मौनी अमावस्या को करने वाले उपाय

1. मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

2. माघी या मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बना लें। फिर किसी नदी या तालाब किनारे जाकर उन गोलियों को मछलियों को खिला दें। इससे आपके जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा।

3. आज के दिन आटे में तिल मिलाकर रोटी बनाएं और उसे गाय को खिला दें। ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति की वृद्धि होगी।

4. मौनी अमावस्या के दिन आप चावल का खीर बना लें। फिर उसे भगवान शिव और माता लक्ष्मी जी को अर्पित करें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होगी, धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी।

Mauni Amavasya 2020 Puja Vidhi: मौनी अमावस्या को इस विधि से करें पूजा, जानें क्यों रखते हैं मौन व्रत

5. मौनी अमावस्या की शाम को गाय के घी का एक दीपक ईशान कोण में जलाएं। दीपक में बत्ती के लिए लाल रंग के धागे का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी।

6. कालसर्प दोष के निवारण के लिए मौनी अमावस्या का दिन विशेष फल वाला होता है। इस दिन स्नान के बाद चांदी से बने हुए नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करें और उसे नदी में प्रवाहित कर दें।

मौनी अमावस्या के दिन ये उपाय करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.