विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि पूजा के समय राशि अनुसार जपें ये दिव्य मंत्र, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Published: Sun, 08 Feb 2026 06:00 PM (IST)

महाशिवरात्रि 2026 फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से मनोकामनाएं ...और पढ़ें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।

Bhagwan Shiv

धार्मिक मत है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना (Desired Life Partner Remedies) पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप (Mahashivratri Rashi Anusar Mantra)

  • मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि पर 'ॐ उमापति नमः' और 'ॐ गौर्यै नमः ' मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक महादेव की कृपा पाने हेतु 'ॐ गोरापति नमः'और 'ॐ सरस्वत्यै नमः ' मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक महाशिवरात्रि पर 'ॐ गणपिता नमः' और 'ॐ अजायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक मनचाहृा वर पाने के लिए 'ॐ रुद्रनाथ नमः'और 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक महाशिवरात्रि पर 'ॐ भीमशंकर नमः' और 'ॐ चण्डयै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ नटराज नमः' और 'ॐ ऐन्द्रयै नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि पर 'ॐ चंद्रमोली नमः' और 'ॐ मधुमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ दक्षेश्वर नमः' और 'ॐ गिरिजायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक महाशिवरात्रि पर 'ॐ अनादी नमः' और 'ॐ सुभगायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ भोलेनाथ नमः' और 'ॐ हंसायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर 'ॐ कैलाश पति नमः' और 'ॐ ललितायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक शिव-शक्ति की कृपा पाने के लिए 'ॐ मलिकार्जुन नमः' और 'ॐ शांभव्यै नमः' मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: आखिर महादेव गले में क्यों धारण करते हैं सांप? इसके पीछे छिपा है एक बड़ा संदेश

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।