Move to Jagran APP

Lord Ganesha Mantra: आज संकष्टी चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप, आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

Lord Ganesha Mantra आज मार्गशीर्ष मास की गणेश संकष्टी चतुर्थी है। आज के दिन आपको भगवान श्री गणेश के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। उनके मंत्र आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रेष्ठ हो सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान गणपति के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 09:51 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 09:56 AM (IST)
Lord Ganesha Mantra: आज संकष्टी चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप, आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी
Lord Ganesha Mantra: आज संकष्टी चतुर्थी पर करें इन गणेश मंत्रों का जाप

Lord Ganesha Mantra: आज मार्गशीर्ष मास की गणेश संकष्टी चतुर्थी है। आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। संकष्टी चतुर्थी हर माह में एक बार आती है। यह हिन्दी मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ती है। आज के दिन आपको भगवान श्री गणेश के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। उनके मंत्र आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रेष्ठ हो सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान गणपति के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में।

loksabha election banner

प्रभावशाली गणेश मंत्र

1. 'ॐ गं गणपतये नमः'। यह मंत्र गणेश जी के बीज मंत्र गं से युक्त है। यह बेहद प्रभावशाली और चमत्कारी मंत्र माना जाता है। इसके जाप करने से व्यक्ति के मनाकामनाओं की पूर्ति होती है।

2. ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा। गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक उन्नति होती है और करियर में भी बढ़ोत्तरी होती है। पूजा के बाद इस मंत्र का शुद्ध उच्चारण के साथ जाप करना चाहिए।

3. ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा। गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रही ​समस्याओं का निदान हो सकता है। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे लोग इस मंत्र का जाप करके लाभ उठा सकते हैं।

4. ऊँ नमो हेरम्ब मदमोहित मम संकटान निवारय स्वाहा। गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के संकटों का नाश हो जाता है। विघ्न विनाशक भगवान गणेश अपने भक्तों के विपत्तियों को हर लेते हैं।

5. ऊँ गणेश ऋणं छिन्धि वरणयं हुं नमः फट। गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से ऋण से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.