विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lord Ganesh Puja: बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा, विघ्नहर्ता हरेंगे सभी कष्ट

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Wed, 09 Aug 2023 07:30 AM (IST)

Lord Ganesh Puja हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। किसी भी शुभ काम को शुरू ...और पढ़ें

Lord Ganesh Puja गणेज जी की पूजा विधि।
Lord Ganesh Puja गणेज जी की पूजा विधि।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Lord Ganesh Puja: हिंदू धर्म में हर दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित है। ठीक उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन गणेश जी की विशेष विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणेश जी अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

इस विधि से करें पूजा (Ganesh Puja vidhi)

पूजा के दौरान भगवान गणेश को फूल, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि का चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। भगवान गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें।

इन मंत्रों का करें जाप

‘ॐ गं गणपतये नमः’

यह मंत्र सबसे सरल और प्रभावी मंत्रों में एक है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

गणेश जी का ये मंत्र सबसे अधिक लोकप्रिय है। इस मंत्र के प्रयोग से हर काम बिना बाधा के पूरा होता है।

ये हैं गणेश जी के प्रिय भोग

गणेश भगवान को मोदक अति प्रिय हैं। इसलिए बुधवार के दिन उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा लड्डू भी गणेश जी का मनपसंद भोग माना जाता है। ऐसे में आप उन्हें बेसन, मोतीचूर या बूंदी के लड्डुओं को भोग लगा सकते हैं। पूजा के दौरान गणेश जी को केले का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी को कभी भी एक केला नहीं चढ़ाना चाहिए बल्कि हमेशा जोड़े में केले अर्पित करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'