Move to Jagran APP

Lalita Panchami 2022: ललिता पंचमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Lalita Panchami 2022 ललिता पंचमी के दिन माता सती के स्वरूप देवी ललिता की पूजा की जाती है। ललिता पंचमी के दिन उनकी पूजा करने से सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। जानिए ललिता पंचमी व्रत कथा।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 08:02 AM (IST)
Lalita Panchami 2022: ललिता पंचमी व्रत आज, जानें  शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Lalita Panchami 2022 Vrat: माता ललिता 10 महाविद्याओं में से एक हैं।

नई दिल्ली, Lalita Panchami 2022 Vrat: पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन माता स्कन्दमाता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां सती स्वरूप मां ललिता की पूजा की जाती है। इसी कारण इस दिन को ललिता पंचमी के नाम से भी जानते हैं। माता ललिता को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। उन्हें महात्रिपुरसुन्दरी, षोडशी, ललिता, लीलावती, लीलामती, ललिताम्बिका, लीलेशी, लीलेश्वरी, ललितागौरी के नाम से भी जाना जाता है। ललिता पंचमी का व्रत गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है इस व्रत का मुहूर्त और पूजा विधि।

loksabha election banner

ललिता पंचमी 2022 मुहूर्त (Lalita Panchami 2022 Muhurat)

पंचमी तिथि प्रारम्भ: 30 सितंबर 2022, शुक्रवार सुबह 12:08 से

पंचमी तिथि समाप्त: 30 सितंबर 2022 रात 10:34 तक

ललिता पंचमी व्रत तिथि: 30 सितंबर 2022, शुक्रवार

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 से दोपहर 12:41 तक

ललिता पंचमी व्रत पूजा विधि (Lalita Panchami 2022 Puja Vidhi)

माता ललिता को समर्पित इस व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान सम्पन्न कर लें और इसके बाद मंदिर में ललिता पंचमी व्रत का संकल्प लें। सबसे पहले भगवान श्री गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और फिर अशोक सुन्दरी माता की आराधना करें। साथ ही उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगे। फिर माता ललिता के चित्र के सामने शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें और माता ललिता सहस्रावली का पाठ करें। पूजा के समय इस बात ध्यान रखें कि आपका मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.