Move to Jagran APP

Kharmas 2021 in December: जानिए, क्यों नहीं किए जाते हैं खरमास में शुभ और मांगलिक कार्य

Kharmas 2021 in Decemberसनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। इस वर्ष 14 दिसंबर 2021 से लेकर 14 जनवरी 2022 तक खरमास लग रहा है। चतुर्मास की तरह खरमास में भी कोई मांगलिक यानी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 03:32 PM (IST)
Kharmas 2021 in December: जानिए, क्यों नहीं किए जाते हैं खरमास में शुभ और मांगलिक कार्य
Kharmas 2021 in December: जानिए, क्यों नहीं किए जाते हैं खरमास में शुभ और मांगलिक कार्य

Kharmas 2021 in December: सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। इस वर्ष 14 दिसंबर, 2021 से लेकर 14 जनवरी, 2022 तक खरमास लग रहा है। चतुर्मास की तरह खरमास में भी कोई मांगलिक यानी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो 14 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी, 2022 तक विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं कर सकते हैं। खरमास समाप्त होने के बाद मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि क्यों खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं-

loksabha election banner

क्या है कथा

शास्त्रों में निहित है कि सूर्यदेव ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं। इस दौरान उन्हें रुकने की अनुमति नहीं है। आसान शब्दों में कहें तो प्रकृति के अधीन होकर सूर्य देव कार्य करते हैं। इस वजह से सूर्य देव रुक नहीं सकते हैं। अगर रुकते हैं, तो पूरा ब्रह्मांड रुक जाएगा। इससे समस्त लोकों में हाहाकार मच जाएगा। हालांकि, लगातार परिक्रमा करने से रथ के अश्व थक जाते हैं। यह देख सूर्य देव ने एक बार अश्वों को विश्राम हेतु सरोवर के समीप छोड़ दिया और खर को रथ में बांधकर ब्रह्मांड की परिक्रमा करने लगे। वहीं, खर की गति धीमी होने के चलते किसी तरह एक माह का चक्र पूरा होता है। इसके बाद पुनः अश्वों को बांधकर परिक्रमा की। इसके लिए हर वर्ष खरमास लगता है।

क्यों शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं

ज्योतिषों की मानें तो खरमास के दिनों में सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं। इसके चलते बृहस्पति ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। वहीं, गुरु ग्रह को शुभ कार्यों का कारक माना जाता है। लड़कियों की शादी के कारक गुरु माने जाते हैं। गुरु कमजोर रहने से शादी में देर होती है। साथ ही रोजगार और कारोबार में भी बाधा आती है। इसके चलते खरमास के दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.