विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के दिन करें राशिनुसार इन मंत्रों का जाप, श्रीकृष्ण की कृपा के साथ पाएं सुख-समृद्धि

By Shivani SinghEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM (IST)

Janmashtami 2022 Mantra जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की ...और पढ़ें

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप

नई दिल्ली, Janmashtami 2022: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार गृहस्थ लोग 18 अगस्त की रात्रि को जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। इस दिन विधिवत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से मनचाही मुराद पूरी होगी। इसके साथ ही सुख-संपदा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कि कृष्ण जन्मोत्सव के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना शुभ।

जन्माष्टमी में राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

मेष राशि

मेष राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण के गोविंद रूप का ध्यान करके विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊँ गोविन्दाय नम:

वृषभ राशि

भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए ऊँ परमात्मने नमः: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

हर काम में सफलता पाने और सुख-समृद्धि के लिए मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान के श्री हरि रूप का पूजन करें। इसके साथ ही ऊँ हरि नमः: मंत्र का जाप

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक ऊँ भवाय नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

सिंह राशि

श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए ऊँ श्रीधर नम: मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप करें- ऊँ अचला नम:।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शुभ फल पाने के लिए ऊँ आदिदेव नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर ऊँ आदित्याय नम: मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के ऊपर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातकों को ऊँ अक्षरा नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातक ऊँ अजीता नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस जन्माष्टमी पर ऊँ अनिरुद्ध नमः: का जाप करना चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण की कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन कान्हा की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही ऊँ अवयुक्ता नम: मंत्र का जाप करें।