Move to Jagran APP

Holika Dahan 2021 Date And Muhurat: फाल्गुन पूर्णिमा को अमृत सिद्धि योग में होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2021 Date And Muhurat हिन्दू धर्म में दिवाली के बाद होली बहुत बड़ा त्योहार होता है। होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन होता है। इस वर्ष अमृत सिद्धि योग में होलिका दहन होगा। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 28 मार्च दिन रविवार को है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 09:18 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 11:02 AM (IST)
Holika Dahan 2021 Date And Muhurat: फाल्गुन पूर्णिमा को अमृत सिद्धि योग में होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त
Holika Dahan 2021 Date And Muhurat: फाल्गुन पूर्णिमा को अमृत सिद्धि योग में होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2021 Date And Muhurat: हिन्दू धर्म में दिवाली के बाद होली बहुत बड़ा त्योहार होता है। होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन होता है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, होलिका दहन हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होती है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 28 मार्च दिन रविवार को है। ऐसे में होलिका दहन भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाता है। इस वर्ष अमृत सिद्धि योग में होलिका दहन होगा। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि कब से प्रारंभ हो रही है और हो​लिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है।

loksabha election banner

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि मुहूर्त

इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 28 मार्च को तड़के 03 बजकर 27 मिनट से हो रहा है, जो देर रात 12 बजकर 17 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन 28 मार्च दिन रविवार को होगा।

होलिका दहन 2021 का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन का मुहूर्त भद्रा रहित होना चाहिए। इस दिन भद्रा सुबह 06:16 बजे से दोपहर 01:54 बजे तक है। ऐसे में आप शाम को होलिका दहन कर सकते हैं। आपको रविवार को होलिका दहन के लिए 02 घंटे 20 मिनट का समय प्राप्त होगा। आप इस दिन शाम को 06 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट के मध्य होलिका दहन कर सकते है। यह होलिका दहन का मुहूर्त है।

अमृत सिद्धि योग में होलिका दहन

इस वर्ष होलिका दहन अमृत सिद्धि योग में होने वाला है। 28 मार्च को अमृत सिद्धि योग शाम को 05 बजकर 36 मिनट से अगले दिन 29 मार्च को प्रात:काल 06 बजकर 15 मिनट तक होगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना हुआ है। होलिका दहन के दिन अमृत सिद्धि योग पूरे दिन बना हुआ है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.