Move to Jagran APP

Holi Bhai Dooj 2023: कब है होली भाई दूज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Holi Bhai Dooj 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार भाई दूज के दिन स्नान आदि करने के बाद बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इसके साथ ही भाई अपने बहनों को उपहार देते हैं। जानिए भ्रात द्वितीया की तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghPublished: Fri, 03 Mar 2023 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2023 10:37 AM (IST)
Holi Bhai Dooj 2023: कब है होली भाई दूज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Holi Bhai Dooj 2023: कब है होली भाई दूज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली, Holi Bhai Dooj 2023 Date Shubh Muhurat: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक भाई दूज भी माना जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल में दो बार भाई दूज का पर्व मनाया जाता है , जो होली और दीपावली के बाद पड़ता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधती हैं। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाते हैं। इसे भ्रातृ द्वितीया नाम से भी जानते हैं। जानिए होली भाई दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

loksabha election banner

भाई दूज 2023 की तिथि और शुभ मुहूर्त

चैत्र मास की द्वितीया तिथि आरंभ- 8 मार्च को रात 7 बजकर 42 मिनट से शुरू

चैत्र मास की द्वितीया तिथि समाप्त- 9 मार्च को रात 8 बजकर 54 मिनट तक

होली भाई दूज तिथि- 9 मार्च 2023, गुरुवार

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक

हस्त नक्षत्र- 9 मार्च को सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 10 मार्च को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक

होली  भाई दूज 2023 महत्व

भाई दूज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली में होने वाली भाई दूज का अधिक महत्व है। लेकिन होली के अगले दिन पड़ने वाले भाई दूज का विशेष महत्व है। ये पर्ल भाई-बहन को एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का अवसर देता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के लिए सुख, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करती हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहनों को प्यार सा उपहार देते हैं। 

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.