Move to Jagran APP

Gayatri Mantra Jaap: रोज करें गायत्री मंत्र का जाप, आपको होंगे ये 5 फायदे

Gayatri Mantra Jaap आपको प्रत्येक दिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। आपको इसका अद्भुत लाभ देखने को मिलेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 03:00 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 06:53 AM (IST)
Gayatri Mantra Jaap: रोज करें गायत्री मंत्र का जाप, आपको होंगे ये 5 फायदे
Gayatri Mantra Jaap: रोज करें गायत्री मंत्र का जाप, आपको होंगे ये 5 फायदे

Gayatri Mantra Jaap: मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मन के दुख, द्वेष, पाप, भय, शोक आदि जैसे नकारात्मक चीजों का अंत हो जाता है। मनुष्य मानसिक तौर पर जागृत हो जाता है। आपको प्रत्येक दिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। आपको इसका अद्भुत लाभ देखने को मिलेगा। गायत्री मंत्र का जाप किस समय में करें, गायत्री मंत्र का अर्थ क्या होता है? आइए इन सबके बारे में जानते हैं।

loksabha election banner

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

गायत्री मंत्र का अर्थ

सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, वह परमात्मा का तेज हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करे।

गायत्री माता के बारे में

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गायत्री मंत्र को चारों वेदों का सार माना जाता है। गायत्री माता से ही वेदों की उत्पत्ति हुई है, इसलिए वह वेदमाता भी हैं। ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव भी गायत्री माता का ध्यान करते है, जिससे वह देव माता कहलाती हैं।

गायत्री मंत्र जाप का समय

गायत्री मंत्र के जाप का तीन समय है। पहला समय है सूर्योदय से ठीक पहले, जिसे सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए। दूसरा समय है दोपहर का। तीसरा समय है सूर्यास्त से ठीक पहले और सूर्यास्त के बाद तक करना चाहिए।

गायत्री मंत्र जाप के फायदे

1. विभिन्न गायत्री मंत्रों के जाप से दुख और दरिद्रता का नाश होता है, संतान की प्राप्ति होती है।

2. गायत्री मंत्र जाप से मन शांत और एकाग्र रहता है। मुखमंडल पर चमक आता है।

3. किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया जाता है।

4. शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से पितृदोष, कालसर्प दोष, राहु-केतु तथा शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। शिव गायत्री मंत्र: ॐ तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।

5. नारियल का बुरा और घी का हवन गायत्री मंत्र के सा​थ करने से शत्रुओं का नाश होता है।

6. स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.