Move to Jagran APP

Ganga Dussehra 2020: आज है गंगा दशहरा, जानें- गंगा माता की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganga Dussehra 2020 इस दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी लोक पर हुआ है। अतः गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस दिन गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 07:29 AM (IST)
Ganga Dussehra 2020: आज है गंगा दशहरा, जानें- गंगा माता की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ganga Dussehra 2020: आज है गंगा दशहरा, जानें- गंगा माता की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganga Dussehra 2020: आज गंगा दशहरा है। यह पर्व ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान-ध्यान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन दान का भी अति विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा नाम के स्मरण मात्र से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं। हिन्दू धर्म में इस नदी को सबसे पवित्र नदी माना गया है। अतः इन्हें मां कहकर पुकारा जाता है।

loksabha election banner

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त

इस दिन शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक है। इस दौरान आप स्नान-ध्यान और दान कर सकते हैं।

गंगा दशहरा महत्व

इस दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी लोक पर हुआ है। अतः गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इस दिन गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि गंगा नदी में स्नान, नर्मदा नदी के दर्शन और क्षिप्रा नदी के नाम मात्र जपने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा पूजा विधि

इस दिन गंगा नदी में स्नान करना श्रेयस्कर होता है, किन्तु कोरोना वायरस महामारी संकट की वजह से इस साल श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी नहीं लगा पाएंगे। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद ॐ श्री गंगे नमः का उच्चारण करते हुए मां गंगे का ध्यान कर अर्घ्य दें। इस समय निम्न मंत्र का जरूर स्मरण करें।

रोगं शोकं तापं पापं हर मे भगवति कुमतिकलापम्।

त्रिभुवनसारे वसुधाहारे त्वमसि गतिर्मम खलु संसारे॥

अब तिलांजलि दें। इसके बाद गंगा मैया की पूजा आराधना करें। इस दिन गरीबों, ब्राह्मणों एवं जरुरतमंदो को दान-दक्षिणा देना बहुत फलदायी होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.