Move to Jagran APP

Shukrvar ke Daan: शुक्रवार को करें इन वस्तुओं का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, शुक्र भी होगा मजबूत

Shukrvar ke Daan हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज हम आपको दान के कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से माता लक्ष्मी और शुक्र दोनों की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 07:12 AM (IST)
Shukrvar ke Daan: शुक्रवार को करें इन वस्तुओं का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, शुक्र भी होगा मजबूत
शुक्रवार को करें इन वस्तुओं का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, शुक्र भी होगा मजबूत

Shukrvar ke Daan : हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित है। कुण्डली में शुक्र ग्रह कमजोर होने से जातक की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, व्यक्ति के जीवन में सुख- सुविधाओं का भी अभाव रहता है, वहीं माता लक्ष्मी की कृपा से ही हमें जीवन में धन, संपत्ति, यश और वैभव की प्राप्ति होती है, इसलिए शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह के दोष दूर करने तथा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज हम आपको दान के कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से माता लक्ष्मी और शुक्र दोनों की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

loksabha election banner

1- लक्ष्मी जी और शुक्र ग्रह दोनों को सफेद वस्तुएं पसंद हैं। शुक्रवार को दूध, दही, खीर, सफेद चंदन या चांदी का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे आपकी कुण्डली में स्थापित शुक्र ग्रह संबंधी दोष तो दूर होंगे ही और मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

2- शुक्रवार के दिन विवाहित स्त्री को सुहाग का समान जैसे चूड़िया, कुमकुम, लाल साड़ी का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तथा वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं।

3- शुक्रवार के दिन पुरानी किताबें या पुराने जूते किसी गरीब को दान करने से सोया हुआ भाग्य जगाया जा सकता है।

4- शुक्रवार के दिन पुराने फर्नीचर और बर्तन किसी जरूरतमंद को देने से आपके घर में कभी किसी समान की कोई कमी नहीं रहेगी। लक्ष्मी जी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी।

5- माता लक्ष्मी से धन और संपत्ति का वरदान प्राप्त करने के लिए सबसे सरल उपाय है, शुक्रवार को मां लक्ष्मी को मखाने या चावल से बनी खीर का भोग लगाएं और गरीबों में बांट दें। आपके घर में धन-धान्य की वर्षा होगी।

6- शुक्रवार के दिन नमक दान करने से भी शुक्र ग्रह संबंधी दोष दूर किए जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.