यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hanuman Janmotsav 2023: शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये खास उपाय
Hanuman Janmotsav 2023 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य और परम भक्त ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Hanuman Janmotsav 2023: संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बल बीरा...मतलब हनुमान जी को याद करने मात्र से सारे रोग-विकार दूर हो जाते हैं, भय से मुक्ति मिल मिलती है और मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। पचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। तो आज 6 अप्रैल देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। भक्तगण इस दिन व्रत रखते हैं और मंदिर से लेकर घरों में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से बजरंगबली खुश होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा-दृष्टि बनाए रखते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो हनुमान जी की पूजा करने से शनि का प्रभाव भी क्षीण हो जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि हनुमान जी की पूजा करने वाले व्यक्ति पर शनिदेव की भी कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति को साढ़ेसाती और शनि की ढैया की बाधा से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी साढ़ेसाती और शनि की ढैया से पीड़ित हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
-ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती चल रही है। वहीं, तुला और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया चल रही है। मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर दूसरा चरण चल रहा है। जबकि, मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। इसके अलावा, तुला और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया चल रही है। साढ़ेसाती लगने से मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानी होती है। व्यापार में नुकसान होता है। परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है। साथ ही शादी विवाह में भी बाधा आती है। अगर आपकी राशि भी इनमें एक है, तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन ये उपाय जरूर करें।
-शनि की साढ़े साती और शनि की ढैया से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन कर और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। उनकी कृपा से समस्त दुखों का नाश होता है।
-हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को कुमकुम और नारियल अर्पित करें। वहीं, हनुमान के चरणों में अर्पित सिंदूर को अपने माथे पर लगाएं।
-शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा के समय चमेली या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से शनि की बाधा दूर होती है।
डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
