Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashadha Gupt Navratri 2023: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगी झोली

    Ashadha Gupt Navratri 2023 मां दुर्गा को लाल रंग अति प्रिय है। अतः मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही श्रृंगार का सामान माता को भेंट करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर साधक को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 06 Jun 2023 01:00 PM (IST)
    Hero Image
    Ashadha Gupt Navratri 2023: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगी झोली

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ashadha Gupt Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। इस प्रकार साल 2023 में 19 जून से लेकर 28 जून तक आषाढ़ गुप्त नवरात्रि है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 10 दिव्य स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। अगर आप भी मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए, उपाय जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करें ये उपाय

    - मां दुर्गा को लाल रंग अति प्रिय है। अतः नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही श्रृंगार का सामान माता को भेंट करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर साधक को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं।

    - गुप्त नवरात्रि के दौरान विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा-उपासना करें। साथ ही पूजा के समय शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से साधक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

    - अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को कमल का फूल अर्पित करें। मां दुर्गा को खीर अति प्रिय है। अतः मां दुर्गा को प्रसाद में खीर अर्पित करें। इससे मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

    पूजा विधि

    गुप्त नवरात्रि के दौरान सूर्योदय से पहले उठें और सबसे पहले मां दुर्गा को प्रणाम करें। नित्यकर्मों से निवृत होकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। अब आचमन कर लाल रंग का वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में पूजा गृह में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर देवी की मूर्ति या चित्र रखें और गंगा जल से पवित्र करें। अब विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा लाल रंग के फल, फूल, धूप, दीप, तिल, जौ, अक्षत आदि चीजों से करें। साथ ही दीपक जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ और मंत्रों का जप करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'