यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Somwar Ke Upay: सोमवार को राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव (Lord Shiv Puja Vidhi) की पूजा करने से कुंडली में चंद्र मजबूत होता है। ...और पढ़ें

HighLights
- सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।
- कार्तिक माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की उपासना की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somwar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव को अति प्रिय है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी समेत जीवन में व्याप्त परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार अभिषेक करें।
.jpg)
यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें
राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है।
- वृषभ राशि के जातक स्नान ध्यान के बाद पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होती है।
- मिथुन राशि के जातक सोमवार को गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से बुध देव की कृपा बरसती है।
- कर्क राशि के जातक पूजा के समय घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
- सिंह राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से करियर को नया आयाम मिलता है।
- कन्या राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से व्यापार में वृद्धि होती है।
- तुला राशि के जातक स्नान-ध्यान के बाद दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शुक्र देव की कृपा बरसती है।
- वृश्चिक राशि के जातक दूध में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी की कृपा बरसती है।
- धनु राशि के जातक गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से गुरु मजबूत होता है।
- मकर राशि के जातक सोमवार के दिन गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनि दोष दूर होता है।
- कुंभ राशि के जातक गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
- मीन राशि के जातक कच्चे दूध में भांग के पत्ते मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
