Move to Jagran APP

Dhanteras 2020: आज धनतेरस पर कैसे करें कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न? जानें पूजा विधि तथा भोग

Dhanteras 2020 भगवान धन्वंतरि का अवतरण दिवस और धनतेरस आज 13 नवंबर 2020 दिन शुक्रवार को है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि धन के अधिपति कुबेर तथा माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं? जानें पूजा विधि एवं भोग के बारे में।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 08:08 AM (IST)
Dhanteras 2020: आज धनतेरस पर कैसे करें कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न? जानें पूजा विधि तथा भोग
Dhanteras 2020: धनतेरस पर कैसे करें कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न?

Dhanteras 2020: भगवान धन्वंतरि का अवतरण दिवस और धनतेरस आज 13 नवंबर 2020 दिन शुक्रवार को है। इस दिन खास तरह की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपको और आपके परिवार को आरोग्य, सुख और धन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार धनतेरस को और भी खास कैसे बनाएं? आइए जानते हैं।

loksabha election banner

धनतेरस पूजन विधि

धनतेरस के दिन सबसे पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा करें। उसके बाद देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करें। पूजा शुरू करने से पहले नए कपड़े के टुकड़े के बीच में मुट्टी भर अनाज रखा जाता है। कपड़े को किसी चौकी या पाटे पर बिछाना चाहिए। कलश में पानी भरें, उसमें गंगाजल मिला लें। इसके साथ ही सुपारी, फूल, एक सिक्का और कुछ चावल के दाने और अनाज भी इस पर रखें। कुछ लोग कलश में आम के पत्ते भी रखते हैं। पूजा में फूल, फल, चावल, रोली-चंदन, धूप-दीप का उपयोग करना चाहिए।

धनतेरस पर कैसा हो भोग?

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर को प्रसन्न करने के लिए खास भोग लगाया जाता है। भगवान कुबेर व माता लक्ष्मी को सफेद रंग की कोई भी मीठी वस्तु और भगवान धन्वंतरि को पीली वस्तु, जिसमें केसर हो, उसका भोग लगाना चाहिए। इससे वो अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपको धन, सुख और आरोग्य का वरदान देते हैं।

कैसे हो देव पूजन?

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी व भगवान कुबेर का पूजन किया जाता है। भगवान कुबेर को धन का अधिपति कहा जाता है, पूरे विधि-विधान से जो भी कुबेर देव की पूजा करता है। उसके घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है। इस दिन धन्वंतरि जी का पूजन भी करना चाहिए।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है, इसलिए 12 नवंबर को खरीदारी का शुभ मुहूर्त रात 11:30 से 1:07 बजे तक है। 13 नवंबर को खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 5:59 से 10:06 बजे तक, सुबह 11:08 से दोपहर 12:51 बजे तक और दोपहर 3:38 मिनट से शाम 5:00 बजे तक है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.