Move to Jagran APP

Dhanteras 2020 Date: आज है धनतेरस, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2020 Date हिन्दी पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी मनाई जाती है। इस दिन देवताओं के वैद्य धन्वंतरि और धन के देव कुबेर की पूजा शुभ मुहूर्त में की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:10 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 07:22 AM (IST)
Dhanteras 2020 Date: आज है धनतेरस, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर साल धनतेरस या धनत्रयोदशी मनाई जाती है।

Dhanteras 2020 Date: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर साल धनतेरस या धनत्रयोदशी मनाई जाती है। इस वर्ष धनतेरस या धनत्रयोदशी आज 13 नवंबर दिन शुक्रवार को है। धनतेरस या धनत्रयोदशी हर वर्ष दिवाली से एक या दो दिन पहले होती है। दिवाली कार्तिक अमावस्या को होती है। धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन देवों के वैद्य भगवान धन्वंतरी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन लोग शुभता के लिए सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी भी करते है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष धनतेरस पूजा का मुहूर्त तथा तिथि क्या है?

loksabha election banner

धनतेरस 2020 पूजा मुहूर्त

इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर दिन गुरुवर को रात 09 बजकर 30 मिनट से हो रहा है, जो 13 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक है। ऐसे में धनतेरस 13 नवंबर को है। इस बार धनतेरस की पूजा के लिए 30 मिनट का शुभ मुहूर्त है। आपको धनतेरस की पूजा शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम को 05 बजकर 59 मिनट के मध्य कर लेनी चाहिए।

धनतेरस को धन्वंतरि और कुबेर की पूजा

धनतेरस को शुभ मुहूर्त में आपको देवताओं के वैद्य या आरोग्य के देवता धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा करनी चाहिए। धन्वंतरि को भगवान विष्णु का रुप माना जाता है। यह अपने हाथों में अमृत कलश धारण किए होते हैं। इनको पीतल के धातु प्रिय हैं, इसलिए धनतेरस को लोग पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं।

धनतेरस को यम दीपम

दिवाली से दो तिथि पूर्व यम के लिए दीपक जलाया जाता है। धनतेरस के दिन संध्या के समय में घर के बाहर एक दीपक जलाएं। यह दीपक यमराज के लिए जलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यम का दीपक जलाने से यमराज खुश होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा प्रदान करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.