Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा बाल गोपाल का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 11:57 AM (IST)

    Krishna Janmashtami 2023 धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भक्ति करने से साधक को पृथ्वी लोक पर ही स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि और शांति आती है। अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी तिथि पर मनोकामना पूर्ति हेतु राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप अवश्य करें।

    Hero Image
    Krishna Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा बाल गोपाल का आशीर्वाद

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Krishna Janmashtami 2023: आज जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का 5250वां जन्मोत्स्व मनाया जा रहा है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण धर्म स्थापना हेतु पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। वैष्णव समाज के लिए यह दिन उत्सव समान होता है। इस दिन साधक निर्जला व्रत रख श्रद्धा भाव से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-उपासना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भक्ति करने से साधक को पृथ्वी लोक पर ही स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कृष्ण जन्माष्टमी तिथि पर मनोकामना पूर्ति हेतु राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। आइए, राशि अनुसार मंत्र जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि अनुसार करें मंत्र जाप

    1. मेष राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए 'ॐ गोविंदाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    2. वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ अनंताय नमः' मंत्र का जाप करें।
    3. मिथुन राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ अच्युताय नमः' मंत्र का जाप करें।
    4. कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ माधवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    5. सिंह राशि के जातक मनोहर जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    6. कन्या राशि के जातक श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर पूजा के दौरान 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
    7. तुला राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    8. वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण जी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    9. धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर मधुसूदन की कृपा पाने हेतु 'ॐ मधुराकृतये नमः' मंत्र का जाप करें।
    10. मकर राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ गोपगोपीश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें।
    11. कुंभ राशि के जातक बाल गोपाल श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए 'ॐ गोपालाय नमः' मंत्र का जाप करें।
    12. मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ जगन्नाथाय नमः' मंत्र का जाप करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'