Move to Jagran APP

Skandamata Aarti And Puja Mantra: आज करें स्कंदमाता की आरती, इन मंत्रों के जाप से मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Skandamata Aarti And Puja Mantra चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 05:37 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:10 AM (IST)
Skandamata Aarti And Puja Mantra: आज करें स्कंदमाता की आरती, इन मंत्रों के जाप से मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
Skandamata Aarti And Puja Mantra: आज करें स्कंदमाता की आरती, इन मंत्रों के जाप से मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

Skandamata Aarti And Puja Mantra: आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा होती है। स्कंदमाता सिंह पर सवार रहती हैं और उनकी गोद में छह मुखों वाले स्कंदकुमार होते हैं। स्कंदमाता की आराधना से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। जो लोग संतान की कामना से स्कंदमाता की पूजा करते हैं, उनको संतान सुख प्राप्त होता है। आज के दिन आपको स्कंदमाता की पूजा के समय नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करना चाहिए और स्कंदमाता की आरती विधिपूर्वक करनी चाहिए। ऐसे करने से स्कंदमाता आपके मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। 

loksabha election banner

स्कंदमाता की स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

स्कंदमाता की प्रार्थना

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

स्कंदमाता बीज मंत्र

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।

मंत्र

1. महाबले महोत्साहे। महाभय विनाशिनी।

त्राहिमाम स्कन्दमाते। शत्रुनाम भयवर्धिनि।।

2. ओम देवी स्कन्दमातायै नमः॥

स्कंदमाता की आरती/Skandamata Ki Aarti

जय तेरी हो स्कंदमाता।

पांचवां नाम तुम्हारा आता।

सब के मन की जानन हारी।

जग जननी सब की महतारी।

तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं।

हर दम तुम्हें ध्याता रहूं मैं।

कई नामों से तुझे पुकारा।

मुझे एक है तेरा सहारा।

कहीं पहाड़ों पर है डेरा।

कई शहरो में तेरा बसेरा।

हर मंदिर में तेरे नजारे।

गुण गाए तेरे भक्त प्यारे।

भक्ति अपनी मुझे दिला दो।

शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो।

इंद्र आदि देवता मिल सारे।

करे पुकार तुम्हारे द्वारे।

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए।

तुम ही खंडा हाथ उठाएं

दास को सदा बचाने आईं

'चमन' की आस पुराने आई।

Chaitra Navratri 2020 Skandamata Puja: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, जानें मां स्कंदमाता की पूजा ​विधि, मुहूर्त, मंत्र एवं महत्व

स्कंदमाता की पूजा का महत्व

स्कंदमाता की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो नि:संतान दंपत्ति हैं, उनको स्कंदमाता के आशीर्वाद से संतान सुख मिलता है। संकट और शत्रुओं के दमन के लिए भी स्कंदमाता की पूजा करना उत्तम होता है।

आज क्या करें

चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन आपको स्कंदमाता को बताशे का भोग लगाना चाहिए। वहीं, पूजा में कमलगट्टा, पान, सुपारी, लौंग का जोड़ा और किसमिस चढ़ाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.