Move to Jagran APP

Saraswati Puja 2020: वसंत पंचमी को अपनी राशि अनुसार करें सरस्वती मंत्र का जाप, जीवन में मिलेगी अपार सफलताएं

Saraswati Puja 2020 Zodia Mantra यदि आप वसंत पंचमी को राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करते हैं तो मां सरस्वती प्रसन्न होंगी। शिक्षा में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 01:45 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 08:34 AM (IST)
Saraswati Puja 2020: वसंत पंचमी को अपनी राशि अनुसार करें सरस्वती मंत्र का जाप, जीवन में मिलेगी अपार सफलताएं
Saraswati Puja 2020: वसंत पंचमी को अपनी राशि अनुसार करें सरस्वती मंत्र का जाप, जीवन में मिलेगी अपार सफलताएं

Saraswati Puja 2020 Zodia Mantra: वसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन ही सरस्वती देवी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी वीणा से प्राणियों में वाणी प्रदान की। वसंत पंचमी के दिन हम मां सरस्वती की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आप पूजा के समय अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करते हैं, तो मां सरस्वती प्रसन्न होंगी और शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलताएं प्राप्त होंगी। साथ ही आप में ज्ञान की वृद्धि होगी।

loksabha election banner

राशि अनुसार सरस्वती मंत्र

मेष: इस राशि के जातकों को ओम वाग्देवी वागीश्वरी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। यह आपकी शिक्षा के लिए उत्तम रहेगा।

वृष: वृष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए ओम कौमुदी ज्ञानदायनी नम: सरस्वती मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन: ऐसे जातकों को वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए ओम मां भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम: मंत्र का पाठ करना चाहिए।

कर्क: इस राशि के लोगों के लिए मां सरस्वती का मंत्र ओम मां चन्द्रिका दैव्यै नम: का जाप करना सर्वोत्त होगा।

सिंह: सिंह राशि के जातक अपने ​करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं तो वसंत पंचमी के दिन उनके मां सरस्वती के ओम मां कमलहास विकासिनी नम: मंत्र का पाठ करना चाहिए।

कन्या: इस राशि के व्यक्तियों को वसंत पंचमी के दिन ओम मां प्रणवनाद विकासिनी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। उनको मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी।

Basant Panchami Puja Muhurat 2020: वसंत पंचमी को होगी मां सरस्वती की पूजा, जानें दिन, मुहूर्त और महत्व

तुला: तुला राशि के जातकों को वसंत पंचमी के दिन ओम मां हंससुवाहिनी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को ओम शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम: मंत्र का जाप करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धनु: इस राशि के जातकों को वसंत पंचमी के दिन जाप करने के लिए सरस्वती मंत्र है: ओम जगती वीणावादिनी नम:।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज के दिन ओम बुद्धिदात्री सुधामूर्ति नम: सरस्वती मंत्र का पाठ करना चाहिए।

कुंभ: इस राशि के व्यक्तियों को वसंत पंचमी के दिन ओम ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मचारिणी नम: सरस्वती मंत्र का पाठ करना चाहिए। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन: इस राशि के जातकों को ओम वरदायिनी मां भारती नम: सरस्वती मंत्र का जाप करना चाहिए। मां सरस्वती की कृपा से शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.