Move to Jagran APP

Bahula Chaturthi 2020: आज इस तरह मनाएं बहुला चतुर्थी, इन मंत्रों का करें जाप

Bahula Chaturthi 2020 7 अगस्त यानी आज बहुला चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार मुख्य तौर पर गुजरात में मनाया जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:47 AM (IST)
Bahula Chaturthi 2020: आज इस तरह मनाएं बहुला चतुर्थी, इन मंत्रों का करें जाप
Bahula Chaturthi 2020: आज इस तरह मनाएं बहुला चतुर्थी, इन मंत्रों का करें जाप

Bahula Chaturthi 2020: 7 अगस्त यानी आज बहुला चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। यह त्यौहार मुख्य तौर पर गुजरात में मनाया जाता है। इस दिन बछड़े और गायों दोनों की पूजा की जाती है। इससे श्रद्धालुओं को ऐश्वर्य को बढ़ाना का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ कहलाती है। यह व्रत पुत्रवती स्त्रियां अपने पुत्रों की रक्षा के लिए करती हैं। वास्तव में, यह गो-पूजा का पर्व है। माता की ही तरह गाय अपना दूध पिलाकर गौ मनुष्य की रक्षा करती है। इसी कृतज्ञता के भाव से सभी लोग इस व्रत को करते हैं। यह व्रत ऐश्वर्य को बढ़ाने वाला और सन्तान का दाता है।

loksabha election banner

इस तरह मनाएं बहुला चतुर्थी:

  • इस दिन भक्तजन सुबह जल्दी उठते हैं। साथी ही स्नान करते हैं। इसके बाद गायों और बछड़ों को नहलाया जाता है। साथ ही जहां गाय रहती हैं उस स्थान को भी साफ किया जाता है।
  • इस दिन भक्त उपवास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गेंहू से बना खाना या चाकू से कटा हुआ कोई भी खाना खाने की अनुमति नहीं होती है।
  • भक्तजन भगवान कृष्ण या भगवान विष्णु के मंदिरों में जाते हैं।
  • कृष्ण जी और विष्णु जी को धूप, फल, फूल और चंदन अर्पित किया जाता है।
  • कृष्ण जी और विष्णु जी के मंत्रों का उच्चारण किया जाता है।
  • शाम के समय भक्त बछड़ों और गायों की पूजा करते हैं। इसे गोधुली पूजा भी कहा जाता है।
  • अगर आपके आस-पास गाय नहीं है तो आप इनकी फोटो की पूजा भी कर सकते हैं।

बहुला चतुर्थी पर इन मंत्रों का करें जाप:

  • भगवान कृष्ण के लिए 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे' मंत्र का जाप करें।
  • भगवान विष्णु के लिए 'ओम नमो भगवते वासुदेवया' मंत्र का उच्चारण किया जाता है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.