Move to Jagran APP

August Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: आज है जन्माष्टमी स्मार्त, जानें कृष्ण जन्मोत्सव, अजा एकादशी की तिथि

August Weekly Vrat Evam Tyohar 2020 आज कृष्ण जन्माष्टमी स्मार्त है। हालांकि देश के कई हिस्सों में आज ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 07:13 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 03:29 PM (IST)
August Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: आज है जन्माष्टमी स्मार्त, जानें कृष्ण जन्मोत्सव, अजा एकादशी की तिथि
August Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: आज है जन्माष्टमी स्मार्त, जानें कृष्ण जन्मोत्सव, अजा एकादशी की तिथि

August Weekly Vrat Evam Tyohar 2020: आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज सप्तमी तिथि सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक ही है। इसके बाद से अष्टमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा। इस वजह से देश के कई हिस्सों में जन्माष्टमी का त्योहार आज ही मनाया जा रहा है। इस सप्ताह में ही कृष्ण जन्माष्टमी के अलावा अजा एकादशी व्रत एवं प्रदोष जैसे व्रत आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार किस दिन पड़ रहे हैं।

loksabha election banner

इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहार

11 अगस्त 2020, दिन: मंगलवार, जन्माष्टमी स्मार्त।

जन्माष्टमी स्मार्त: इस बार कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन पड़ रही है। 11 अगस्त को जन्माष्टमी स्मार्त है। यानि यह जन्माष्टमी गृहस्थ जीवन जीने वालों के लिए है। सरल भाषा में समझें तो आम लोगों के लिए है। आज के दिन बाल कृष्ण की अराधना करें।

12 अगस्त 2020, दिन: बुधवार, कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण जन्मोत्सव।

जन्माष्टमी: जन्माष्टमी या भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव गृहस्थ लोगों को इस वर्ष 12 अगस्त दिन बुधवार को मनाना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

यह भी देखें: मथुरा, गोकुल में 2 अलग-अलग दिन क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी

15 अगस्त 2020, दिन: शनिवार, स्वतंत्रता दिवस, अजा एकादशी।

अजा एकादशी 2020: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान ​विष्णु की पूजा होती है। अजा एकादशी इस बार 15 अगस्त को है।

स्वतंत्रता दिवस 2020: स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस बार 15 अगस्त दिन शनिवार को है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसके बाद से हर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है।

16 अगस्त 2020, दिन: रविवार, प्रदोष व्रत।

प्रदोष व्रत: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 16 अगस्त को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।

जो बीत गया

10 अगस्त 2020, दिन: सोमवार, मासिक शीतला सप्तमी व्रत।

मासिक शीतला सप्तमी व्रत: आज के दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। वे व्यक्ति को शीतलता एवं आरोग्य प्रदान करती हैं। आज के दिन आपको व्रत के नियमों का विधिपूर्वक पालन करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.