Move to Jagran APP

Laksmi Murti : शुक्रवार को घर में स्थापित करें माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति, आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति

Laksmi Murti मां की कृपा होगी उसके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। इसीलिए धन प्राप्ति वैभव यश समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 08:19 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 08:19 AM (IST)
Laksmi Murti : शुक्रवार को घर में स्थापित करें माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति, आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति
शुक्रवार को घर में स्थापित करें माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति, आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति

Laksmi Murti: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा को बहुत फलदायी माना गया है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिसपर मां की कृपा होगी, उसके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है, इसीलिए धन, वैभव, यश और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। माता को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन घर में माता की विशेष प्रकार की मूर्तियां या तस्वीर लगाने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। आइये जानते ये मूर्तियां कैसी होनी चाहिए।

loksabha election banner

1. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के हाथ में एक कलश वाली मूर्ति स्थापित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और वैभवशाली जीवन प्राप्त होता है।

2. शुक्रवार के दिन मध्य रात्रि को मां लक्ष्मी और विष्णु जी के साथ वाली मूर्ति रखने से धन की वृद्धि होती है। इसके अलावा परिवार में खुशहाली का माहौल रहता है।

3. शुक्रवार के दिन मां के कमल विराजमान वाली मूर्ति स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनता है।

4. शुक्रवार के दिन गज पर सवार देवी लक्ष्मी की मूर्ति घर में स्थापित करने से बेशुमार दौलत की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन भी वैभवशाली हो जाता है।

5. शुक्रवार के दिन घर में देवी लक्ष्मी की अष्ट धातु की बनी मूर्ति रखने से धन की वृद्धि होती है। साथ ही साथ सभी संकटों से बचाव होता है।

6. शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण किए हुए देवी मां की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है। यह समृद्धि का आगमन होता है।

7. शुक्रवार के दिन दुकान में चांदी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति रखने से व्यापार में फायदा होता है और आय भी बढ़ जाती है।

8. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी के साथ वाली मूर्ति स्थापित करने से विद्या-बुद्धि का विकास होता है।

9. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के हाथों में गेहूं की बालियों वाली मूर्तियां या तस्वीर लगाने से धन कमी दूर होती है।

10. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की शांत मुद्रा में बैठी हुई तस्वीर या मूर्ति रखने से घर में खुशहाली आती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.