शिव पूजा विधि : सोमवार को 27 स्टेप में करें शिव का पूजन, भोले होंगे प्रसन्न तो मिलेगा मनचाहा वरदान
सोमवार का दिन शिव पूजन के लिए खास माना जाता है। कहते हैं कि अगर इस दिन इन 27 स्टेप्स में पूजन करें तो भोले बाबा जल्दी प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं...
ध्यान:
भगवान शिव की पूजा ध्यान से शुरू होनी चाहिए। ध्यान शिवलिंग के सामने करें।
आवाहन:
ध्यान के बाद शिव की मूर्ति के सामने उनका दोनों हाथों से आवाहन करें।
पैर धुले:
इसके बाद सबसे पहले पाद्यम यानी कि शिव जी के पैर धुले।
अर्घ्य:
पैर धुलने के बाद शिव को अभिषेक स्वरूप में पानी से अर्घ्य दें।
आचमन:
इस दौरान मंत्रोचार के साथ आचमन करें।
गोदूध:
फिर शिव जी को गोदूध से स्नान कराएं।
दही:
इसके बाद दही से स्नान कराएं।
घी:
फिर शिव जी को घी से स्नान कराएं।
शहद:
इसके बाद उन्हें शहद से स्नान कराएं।
शक्कर:
शिव जी को शक्कर का स्नान भी जरूर कराएं।
पानी:
इस सबके बाद शिव जी के ऊपर जल चढाएं:
वस्त्र:
अब उन्हें वस्त्र पहनाएं।
जनेऊ:
इसके बाद जनेऊ धारण कराएं।
सुगंध:
फिर चंदन पाउडर जैसी सुगंधित चीजें अर्पण करें।
अक्षत:
इसके बाद शिव जी पर अक्षत चढ़ाएं।
फूल:
अब खूशबूदार फूल चढाएं। कनेर के फूल जरूर रखें।
बेलबत्र:
इसके बाद अब बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।
धूप:
शिव जी को अब धूप अर्पण करें।
दीप:
अब उनकी प्रतिमा के सामने दीप जलाएं।
नैवेद्य:
अब पूजा में नैवेद्य चढ़ाएं।
आचमन:
इसके बाद अब फिर आचमन करें।
पान:
अब शिव जी को हरा पान चढा़एं।
दक्षिणा:
शिव जी के ऊपर दक्षिणा स्वरूप धन चढाएं।
आरती:
अब शिव जी की आरती करें।
परिक्रमा:
आरती के बाद शिव जी की आधी परिक्रमा करें।
पुष्पांजलि:
इसके बाद हाथ में पुष्प और जल लेकर शिव जी को अर्पित करें।
क्षमा प्रार्थना:
अब सबसे आखिरी में शिव जी से क्षमा प्रार्थना करें।