Weekly Numerology Predictions: 7 से 9 अंक वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, गलतफहमियां बिगाड़ सकती हैं काम
Weekly Numerology Predictions अगस्त माह के इस मौजूदा सप्ताह में अंक ज्योतिष के हिसाब से 7 से 9 अंक वालों के लिए साप्ताहिक अंक फल यहां इस लेख में दिया जा रहा है।
Weekly Numerology Predictions: अगस्त माह के इस मौजूदा सप्ताह में अंक ज्योतिष के हिसाब से 7 से 9 अंक वालों के लिए साप्ताहिक अंक फल यहां इस लेख में दिया जा रहा है। अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी की गणना के मुताबिक आइए जानते कैसा रहेगा, ये सप्ताह।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: दफ्तर में किसी बात को लेकर किसी महिला सहकर्मी और आपके बीच ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। व्यवसाय में मन चाही सफलता नहीं मिलने की वजह से मन में निराशा का भाव रहेगा। जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और योग करें। मानसिक और शारीरिक तौर पर आप अच्छा महसूस कर पायेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा होगा। कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है। उच्च अधिकारियों को लेकर मन में चिंता का भाव बना रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अपना ध्यान पसंद की गतिविधि में लगाये। संतान को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उर्जावान, उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: अगर आप पुलिस में अधिकारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपको नया दायित्व मिल सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठामें वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कामकाजी महिलाएं खान-पान में लापरवाही कर सकती हैं जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वाहन चलाते समय आपको अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: रविवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''