September Weekly Numerology Predictions: 7 से 9 अंक वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, सेहत का रखें खास खयाल
September 2020 Weekly Numerology Predictions अंक 7 से अंक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा ये आने वाला सप्ताह ये बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
September 2020 Weekly Numerology Predictions: अंक 7 से अंक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा ये आने वाला सप्ताह, ये बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर:O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: यह सप्ताह लम्बे समय से अटके पुराने कामों पर ध्यान देने का है। इस दौरान आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कठिन से कठिन काम भी आप अपनी योग्यता और समझ से आसानी से सुलझा लेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन आ सकता है। काम को लेकर कुछ समय के लिए घर से दूर लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथाP
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: परिवार और कार्यस्थल दोनों ही स्थानों पर जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। इसके बोझ से आपको शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस होगी। लेकिन अपने गंभीर और शांत स्वभाव के चलते आप इस परिस्थिति का बड़ी ही कुशलता के साथ सामना कर पायेंगे। सेहत थोड़ी नाजुक बनी रहेगी। खानपान को लेकर सतर्कता बरतें।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उर्जावान, उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: व्यवसाय में किसी मित्र या पुराने परिचित के जरिये लाभ प्राप्ति की सम्भावना है। आपके सामाजिक संपर्कों का दायरा विस्तृत होगा। भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए उचित समय है। पुलिस अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। निजी जीवन संतोषजनक रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: गुरुवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''