Move to Jagran APP

November Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वालों को काम का बड़ा ऑफर मिलेगा, अंक 08 और 09 वाले पढ़ें अपना अंकफल

November Weekly Numerology Predictions 2020 का यह 11वां महीना भी आज समाप्त हो जाएगा। आज इस महीने का यह आखिरी दिन है। 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक का यह सप्ताह अंक 7 से 9 तक वालों के लिए कैसा रहेगा बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 01:30 PM (IST)
November Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वालों को काम का बड़ा ऑफर मिलेगा, अंक 08 और 09 वाले पढ़ें अपना अंकफल
November Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वालों को काम का बड़ा ऑफर मिलेगा

November Weekly Numerology Predictions: 2020 का यह 11वां महीना भी आज समाप्त हो जाएगा। आज इस महीने का यह आखिरी दिन है। 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक का यह सप्ताह अंक 7 से 9 तक वालों के लिए कैसा रहेगा, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।

loksabha election banner

अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: O तथा Z

स्वामी ग्रह: केतु

स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील

अंक फल: व्यापार में कुछ सुधार की सम्भावना नजर आ रही है। इस सप्ताह आपके संपर्क में आये लोग आपको बड़ा काम ऑफर कर सकते हैं। अपने प्रोडक्ट की गुणवता से समझौता न करें अन्यथा यह आपकी साख ख़राब कर सकता है। दिनचर्या में लापरवाही बरतने के कारण स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें व व्यायाम को भी दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा बनाएं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला

शुभ दिन: सोमवार

7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर।

अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: F तथा P

स्वामी ग्रह: शनि

स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय

अंक फल: अत्यधिक सोच-विचार के कारण आप समय रहते अपना कार्य पूरा नहीं कर पायेंगे। समयबद्ध तरीके से काम करने की जरुरत है। कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से थोड़ा समझदारी से व्यवहार करें, जो स्वभाव से थोड़े जटिल हैं। अगर साझेदारी में व्यापार करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। किसी भी प्रकार क्रय-विक्रय या निवेश करने से पूर्व आवश्यक कागजी कार्यवाही जरुर करें।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: काला

शुभ दिन: सोमवार

8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली।

अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)

स्वामी ग्रह: मंगल

स्वभाव: उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक

अंक फल: इस अवधि में आपके आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने की सम्भावना है। हालांकि व्यापार में निवेश करने के लिए पैसा उधार लेने से बचें अन्यथा आपको निकट भविष्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी में पहले से बेहतर तनख्वाह से साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ दिन: रविवार

9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.