December Weekly Numerology Predictions: अंक 4 वालों को मार्केटिंग और मैनेजमेंट में सफलता मिलेगी, पढ़ें 5-6 वाले साप्ताहिक अंकफल
December Weekly Numerology Predictions आज से इस वर्ष 2020 दिसंबर का अंतिम सप्ताह प्रारंभ हो गया है। अंक 4 5 और 6 वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा? इस बारे में बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी। आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना है।
December Weekly Numerology Predictions: आज से इस वर्ष 2020 दिसंबर का अंतिम सप्ताह प्रारंभ हो गया है। अंक 4, 5 और 6 वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा? इस बारे में बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी। आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना है।
अंक: 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: D, M तथा T
स्वामी ग्रह: राहु
स्वभाव: व्यवहार कुशल, रहस्यमयी व्यक्तित्व, चकित करने वाले
अंक फल: इस सप्ताह आप अपने अंदर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपने किसी नजदीकी मित्र की सहायता से लम्बे समय से अटके महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोगों से लम्बे समय के बाद पुनः संपर्क बनेगा। मार्केटिंग और मैनेजमेंट से सम्बंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में परिवार पर होने वाले खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पड़ पड़ने की आशंका है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: बुधवार
4 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: बराक ओबामा, एस. रामानुजन, सरदार पटेल, अमित शाह, श्रीदेवी।
अंक: 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: E, H, N तथा X
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, कर्मशील, चतुर, तार्किक
अंक फल: इस समय व्यावसायिक गतिविधियों में किया गया परिवर्तन मन के मुताबिक परिणाम नहीं देगा। आर्थिक स्थितियां भी थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। विद्यार्थी इस अवधि में पढ़ाई और करियर को लेकर आगे की योजना बनाने पर अपना ध्यान केन्द्रित रखेंगे। लम्बी यात्रा का योग बन रहा है। धन से जुड़े किसी मसले पर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: शनिवार
5 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: अल्बर्ट आइंस्टीन, विलियम शेक्सपियर, विराट कोहली, आमिर खान।
अंक: 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: U, V तथा W
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: आकर्षक, कलाप्रेमी, मित्र बनाने में माहिर, शांतिप्रिय
अंक फल: धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की तरफ आपका अधिक रुझान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन करने का मन है तो इसके लिए सही समय है। अनुकूल पारिवारिक परिस्थितियों के चलते आपकी कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा। घर के नवीनीकरण संबंधी काम की योजना बन सकती है। घर में किसी भी प्रकार का बड़े बदलाव करते वक्त वास्तु के सिद्धांतों का अवश्य ध्यान रखें। इस सप्ताह आप किसी ख़ास व्यक्ति को लेकर भावुक हो सकते हैं।
शुभ अंक: 24
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: शुक्रवार
6 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: रविन्द्रनाथ टैगोर, भगत सिंह, रोनाल्ड रीगन, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '