Weekly Numerology Predictions: अंक 4 से 6 वालों का भविष्यफल, विद्यार्थियों को करनी होगी ज्यादा मेहनत
Weekly Numerology Predictions जागरण आध्यात्म में हम आपको बता रहे हैं कि अंक 4 से 6 तक का भविष्यफल। जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।
Weekly Numerology Predictions: सावन का महीना चल रहा है। राखी के त्योहार के साथ ये महीना पूरा होगा। इसके बाद भादो का महीना शुरू होगा, जिसे भाद्र पक्ष भी कहा जाता है। हर सप्ताह जागरण आध्यात्म में हम आपके लिए लेकर आते हैं अंक ज्योतिष के हिसाब से अगले एक सप्ताह का भविष्यफल। इस लेख में अंक चार से छह तक का भविष्यफल अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी की गणना के मुताबिक आप तक पहुंचाया जा रहा है।
अंक: 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22 एवं 31 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: D, M और T
स्वामी ग्रह: राहु
स्वभाव: व्यवहार कुशल, रहस्यमयी व्यक्तित्व, चकित करने वाले
कुछ समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। आपको अपना टारगेट हासिल करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने रचनात्मक विचारों का वास्तविकता में ढालने का प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। इस दौरान कुछ नए अवसर सामने आएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: बुधवार
4 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें– बराक ओबामा, एस. रामानुजन, सरदार पटेल, अमित शाह और श्रीदेवी।
अंक: 5 (जिनका जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: E, H, N और X
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, कर्मशील, चतुर, तार्किक
परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों के बीच आपकी छवि भी बेहतर होगी। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस सप्ताह जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे, वो कुशलता के साथ पूरा कर पाएंगे।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: सफ़ेद
शुभ दिन: शनिवार
5 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें– अल्बर्ट आइंस्टीन, विलियम शेक्सपियर, विराट कोहली और आमिर खान।
अंक: 6 (जिनका जन्म 6, 15 तथा 24 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: U, V और W
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: आकर्षक, कलाप्रेमी, मित्र बनाने में माहिर, शांतिप्रिय
विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ संघर्षपूर्ण हो सकता है। मेहनत करने के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। इसे लेकर परेशान होने की जगह भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना शुरू करें। समय के साथ परिस्थितियां बेहतर होगी। परिवार की आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
शुभ अंक– 24
शुभ रंग– गुलाबी
शुभ दिन– शुक्रवार
6 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें– रविन्द्रनाथ टैगोर, भगत सिंह, रोनाल्ड रीगन, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट।