Move to Jagran APP

Weekly Numerology Predictions 26 March to 2 April 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह अंतिम सप्ताह?

Weekly Numerology Predictions 26 March to 2 April 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवानियां की जाती हैं। साप्ताहिक राशिफल जानिए टैरो कार्ड और ज्योतिष की एक्सपर्ट पल्लवी एके शर्मा से।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sun, 26 Mar 2023 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 11:20 AM (IST)
Weekly Numerology Predictions 26 March to 2 April 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह अंतिम सप्ताह?
Weekly Numerology Predictions जानिए इस सप्ताह का अंक ज्योतिष राशिफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Predictions 26 March to 2 April 2023: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें सभी मूलांक यानि जन्मतिथियों का ध्यान रखकर भविष्यवाणी की जाती हैं। बता दें कि यह सप्ताह सभी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ मूलांक ऐसे हैं जिन्हें इस अवधि में लाभ होगा तो वहीं कुछ को छोटी चुनौतियों का सामना करना पद सकता है। ऐसे में आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

loksabha election banner

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: उलझन और दिशाहीन महसूस कर सकते हैं। समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करें। उग्र स्वभाव हावी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में राजनीति के कारण तनाव बढ़ेगा।

सेहत: तनाव के कारण अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। पुरानी भावनाओं को सोचकर मन उदास रह सकता है।

शिक्षा: मनोबल बढ़ेगा और अपने कार्य को अच्छे से पूरा करेंगे। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें।

रिलेशनशिप: उपलब्धियां बढ़ सकती हैं। अपने साथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अपने घर से पुराना सामान हटा दें।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: आर्थिक उन्नति होगी, साथ ही लेन-देन में भी बढ़ोतरी होगो। पुराने फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोग कर्मचियों पर पैसे खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: दवाई का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा, साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। छोटी सी यात्रा का सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।

शिक्षा: पढ़ाई में क्या करना चाहिए और किसे छोड़ देना चाहिए, इससे उलझन पैदा हो सकती है। बड़ो का सुझाव जरूर लें। सूर्य देव को अर्घ्य दें।

रिलेशनशिप: साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों से या दोस्तों से मिल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने से और उन्हें पूरा करने से लाभ मिलेगा।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: नया काम या नई नौकरी, नए जिम्मेदारियां भी लेकर आएंगी। नए अवसरों की तलाश में वर्तमान समय में चल रहे काम में देरी हो सकती है। जोखिम लेने से बचें।

स्वास्थ्य: अनुभवी चिकित्सक से मिलना सहायक हो सकता है। नई दवाइयां असर करेंगी।

शिक्षा: नए जगहों को इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। विदेश में पढ़ाई का सोच रहे छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती है।

रिलेशनशिप: बात करते समय संयम रखें और जितना आवश्यक हो उतनी बात ही करें। परिवार और साथी के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: आपके द्वारा दिए गए नए प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे, नए सुझाव की भी सरहना होगी। व्यापार को बढ़ाने में पैसा खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: एसिडिटी की समस्या हो सकती है, बाहर के खाने से परहेज करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

शिक्षा: उच्च स्तर की पढ़ाई में सफलता प्राप्त हो सकती है। स्कालरशिप पाने में सफलता मिल सकती है।

रिलेशनशिप: परिवार के साथ संबंध अच्छे होगे। व्यवस्थित व्यवहार लाभदायक साबित होगा। अपने साथ सहज रहें।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: अपने कार्य में बौधिक कुशलता का प्रयोग करने से लाभ मिलेगा। नए अवसरों के लिए यह समय अच्छा है। अपने साथ सहज रहें और खुदको थोड़ा समय दें।

स्वास्थ्य: नए चिकित्सक से दिखाना मनोबल गिरा सकता है। व्यवस्थित जीवनशैली का पालन करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पैसे खर्च हो सकते हैं।

शिक्षा: ज्यादा समय पढ़ाई न करने से समस्या पैदा हो सकती है। शौक के अनुसार नए प्रोजेक्ट हाथ आ सकते हैं।

रिलेशनशिप: आप दूसरों से दूरी बना सकते हैं। साथ ही अकेले किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

मूलांक 06 (जन्म तिथि 06, 15 या 24)

कार्य: आप अपनी टीम का अच्छे से नेतृत्व करेंगे और समय पर काम पूरा करेंगे। आप जरूरत से अधिक भी काम कर सकते हैं। नए काम को लेने के लिए व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोग पैसे खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: भावनाओं में उलझन पैदा होने से तनाव महसूस कर सकते हैं। दैनिक दिनचर्या को पालन करने में मुश्किल हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकती है।

शिक्षा: पढ़ाई मुश्किल लग सकती है, साथ ही दिमाग में कई तरह की बातें भी उत्पन्न हो सकती है। गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें।

रिलेशनशिप: वैचारिक मतभेद के कारण मन भिन्न रह सकता है। उर्जा का सही इस्तेमाल करें और उकसाने वाली चीजों को अनदेखा करें।

मूलांक 07 (जन्म तिथि 07, 16 या 25)

कार्य: इस सप्ताह अकेला और उर्जहीन महसूस कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों बढ़े प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना होगा। संयम का त्याग न करें।

स्वास्थ्य: चिकित्सक द्वारा दी गई सलाह का सख्ती से पालन करें और अधिक यात्रा के कारण समस्या पैदा हो सकती है। अधिक खाने से बचें।

शिक्षा: बच्चों को नए जगह पर भेजने के लिए पैसा खर्च हो सकता है। यात्राएं भी बढ़ सकती हैं। नया काम आएगा जिसमें सफलता मिल सकती है।

रिलेशनशिप: जीवनसाथी के परिवार के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। जिसके कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मूलांक 08 (जन्म तिथि 08, 17 या 26)

कार्य: आपकी टीम अच्छा काम करेगी और बड़े काम को हासिल करने में मदद करेगी। व्यापारिक अवसर सभी तरफ से मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी पर हावी हो सकते हैं और जीत भी सकते हैं।

स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन हानिकारक हो सकता है।

शिक्षा: घर से दूर पढाई कर रहे छात्रों को परिवार की याद आ सकती है। अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल करें और तनाव से बचें।

रिलेशनशिप: समय सभी जख्म भर देता है, साथी के साथ उर्जावान और अच्छा महसूस करेंगे। जिससे पुराने अनसुलझी बातें खत्म हो सकती हैं।

मूलांक 09 (जन्म तिथि 09, 18 या 27)

कार्य: यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सहयता मांगने से पीछे ना हटें। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए निवेश मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: चिकित्सक की सलाह का सख्ती से पालन करेंगे। अधिक यात्रा के कारण समस्या पैदा हो सकती है। अधिक खाने से बचें।

शिक्षा: बच्चों को नए जगह पर भेजने के लिए पैसा खर्च हो सकता है। यात्राएं भी बढ़ सकती हैं। नया काम आएगा जिसमें सफलता मिल सकती है।

रिलेशनशिप: जीवनसाथी के परिवार के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। जिसके कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.