December Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वालों की आय में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह
December Weekly Numerology Predictions आज से दिसंबर का चौथा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। अंक 7 से 9 वालों के लिए सोमवार से रविवार का यह सप्ताह कैसा रहेगा बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
December Weekly Numerology Predictions: आज से दिसंबर का चौथा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। अंक 7 से 9 वालों के लिए सोमवार से रविवार का यह सप्ताह कैसा रहेगा, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: सामाजिक कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके निजी जीवन में चल रही उठापटक का असर आपके व्यावसायिक जीवन पर न पड़े। बैंक व इन्श्योरेंस वर्कर्स के लिए समय अनुकूल है। आमदनी में उम्मीद के अनुसार वृद्धि होगी। खांसी-जुकाम की मामूली समस्या हो सकती है। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए बेहतर रहेगा|
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: इस सप्ताह परिस्थितयां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। सहकर्मियों और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। करियर के लिए आप कुछ दीर्घकालीन योजनाओं पर काम करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार में सुकून भरा वातावरण बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। बदन दर्द और शारीरिक शिथिलता महसूस हो सकती है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: उच्च अधिकारियों द्वारा आपके कार्यभार में वृद्धि की जा सकती है। हालांकि आप अपने कार्य में कुशल होने के चलते इस जिम्मेदारी को बखूबी संभाल पायेंगे। सप्ताह के अंत में आर्थिक परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। घरेलू खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों का ज्यादातर वक्त अपने मित्रों के बीच बीतेगा और पढ़ाई में रूचि कम रहेगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें और पर्याप्त नींद अवश्य लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: रविवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '