April Weekly Numerology Predictions: अप्रैल 2021 का चौथा सप्ताह चल रहा है। जागरण अध्यात्म में आज हम यहां इस लेख में बता रहे हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कैसा रहेगा। जानते हैं भविष्यफल अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील
अंक फल: यह सप्ताह शुभ-अशुभ दोनों ही प्रकार के परिणाम प्रदान करेगा। व्यावसायिक तौर पर आ रही दिक्कतें दूर होंगी। अपने प्रतिद्वंदियों पर आप हावी रहेंगे, हालांकि जोखिम भरे काम में पैसा निवेश करने से बचें। शादीशुदा जीवन में आपसी विश्वास की कमी रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ और अनुभवी सदस्य की मध्यस्थता से ही मामला सुलझ पाएगा। आपकी सेहत इस सप्ताह संतुलित रहेगी।
शुभ अंक: 16, 25
शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति
अंक फल: आपकी मेहनत करने की क्षमता और जुझारूपन ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। इन मुश्किल आर्थिक परिस्थितयों में आपके द्वारा की गई बचत काम आएगी, लेकिन इसे बहुत सोच-समझकर अत्यंत जरुरी कामों में ही इस्तेमाल करें। परिवार के लोग एक-दूसरे के मनोबल को बढ़ाने का काम करेंगे। डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी न होने दें और एक उचित अंतराल पर पानी पीते रहें।
शुभ अंक: 8, 17
शुभ रंग: काला, नीला, भूरा
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी
अंक फल: आमदनी के कुछ नए स्त्रोत बनने से धन संबंधी चिंताएं कम होंगी। इस अवधि में प्रॉपर्टी में लगाया पैसा आपके लिए फायदे का सौदा सिद्ध होगा। संतान के विवाह में होने वाले खर्चों को लेकर चिंताएं कुछ हद तक दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। नीद की कमी से स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में थोड़ा समय बिताने से आपके मन को सुकून प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 9, 27
शुभ रंग: गुलाबी, लाल
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सुरेश रैना।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
















