May Weekly Numerology Predictions: अंक 09 वालों के लिए अच्छा है सप्ताह, पढ़ें अंक 07 और 08 का अंकफल
May Weekly Numerology Predictions जागरण अध्यात्म में आज हम यहां इस लेख में बता रहे हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 17 मई से 23 मई के बीच कैसा रहेगा।
May Weekly Numerology Predictions: मई 2021 का तीसरा पूर्ण सप्ताह चल रहा है। जागरण अध्यात्म में आज हम यहां इस लेख में बता रहे हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 17 मई से 23 मई के बीच कैसा रहेगा। जानते हैं भविष्यफल अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील
अंक फल: जीवन में इस समय कुछ समस्याएं आपको परेशान करेगी, लेकिन आपको अपनी समस्याओं को गिनने की बजाय अपनी सुविधाओं और जिदंगी के सकारात्मक पक्षों की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। आपके बुरे समय को कुछ लोग आपकी कमजोरी समझ कर आपका अपमान करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे नकारात्मक लोगों को बहुत अधिक महत्व नहीं देना चाहिए। मन को हल्का करने के लिए अपनी मनपसंद गतिविधियों को समय अवश्य दें।
शुभ अंक: 16, 25
शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति
अंक फल: कुछ व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से भी नुकसान होने की आशंका है। इन नकारात्मक स्थितियों में आपको ज्यादा उठापटक करने से बचना होगा और साहस से काम लेना होगा। आप एक जुझारू व्यक्ति हैं और आपके संबंध में यह बात सच है कि संघर्ष करने वाले लोगों की कभी हार नहीं होती है। इस कठिन समय से भी आप हमेशा की तरह निकल लेंगे। अपने मित्रों से भी आपको भावनात्मक संबल मिलेगा।
शुभ अंक: 8, 17
शुभ रंग: काला, नीला, भूरा
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी
अंक फल: यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेंगे। काम के सिलसिले में अपने किसी सहकर्मी के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यापारी वर्ग इस समय मार्केटिंग जैसी गतिविधियों पर फोकस करता है, तो वह अच्छे परिणाम प्राप्त कर पायेगा। पति-पत्नी के बीच संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। मॉर्निंग वॉक को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं तो स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 9, 27
शुभ रंग: गुलाबी, लाल
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सुरेश रैना।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '