September Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वाले न करें गैर जरूरी यात्रा, 8 और 9 अंक वालों के लिए ये है खास हिदायत
September Weekly Numerology Predictions अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए सोमवार से रविवार तक का ये सप्ताह कैसा रहेगा बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
September Weekly Numerology Predictions: अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए सोमवार से रविवार तक का ये सप्ताह कैसा रहेगा, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्छी खबर आ सकती है| आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको मिल सकता है| लम्बी यात्रा का योग भी बन रहा है जिसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर होगा| कुछ घरेलू मुद्दे आपको प्रभावित कर सकते है| आपको अपनी समझ और होशियारी से काम लेना होगा|
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी या काम मिल सकता है| इसे अवसर के तौर पर ले, ना की एक गैरजरुरी बोझ के तौर पर| अपने अधिकारी या बॉस के सामने अच्छी छवि बनाने के लिए इस अतिरिक्त जिम्मेदारी का अच्छे से निष्पादन करें| निजी जिंदगी संतोषजनक रहेगी| हालाँकि परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के सेहत को लेकर कुछ चिंता की स्थिति हो सकती है|
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: सोमवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, सौरव गांगुली
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: उर्जावान, उत्साही प्रवृति, सिद्धांतवादी, आक्रामक
अंक फल: अगर आप व्यापारी है तो इस सप्ताह लेनदेन करने में सावधानी रखें| आपको धोखा मिलने की आशंका है| आप एक अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति है जो कि स्वभाव से आपको चिडचिडा बना देती है| इस समय आपको अपने इसी स्वभाव को संतुलित रखना होगा| परिवार के साथ बिताया अच्छा समय आपके व्यवहार को संतुलित रखने में मदद करेगा|
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: रविवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सुरेश रैना।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''