Move to Jagran APP

Weekly Numerology Predictions 04 February-11 February 2023: अंक ज्योतिष से जानिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह

Weekly Numerology Predictions 04 February to 11 February 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवानियां की जाती हैं। साप्ताहिक राशिफल जानिए टैरो कार्ड और ज्योतिष की एक्सपर्ट पल्लवी एके शर्मा से।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 04 Feb 2023 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 06:42 PM (IST)
Weekly Numerology Predictions 04 February-11 February 2023: अंक ज्योतिष से जानिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह
Weekly Numerology Predictions 04 February to 11 February 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Predictions 04 February to 11 February 2023: ज्योतिष विज्ञान में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो रहा है। ऐसे में मूलांक 1 से 9 के जातक अंक ज्योतिष से जान सकते हैं कि उनके लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष से करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं।

loksabha election banner

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28)

कार्य: सभी दिशाओं से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के संकेत मिल रहे हैं। दिए गए वचन पर कायम रहें।

सेहत: कमजोर लोगों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। अधिक दवाई लेने से बचें।

शिक्षा: स्कालरशिप के लिए तयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है और परिश्रम का फल मिलेगा। हनुमान चालीसा का पाठ श्रवण और पाठन करें।

रिलेशनशिप: ज्यादा बोलने से बचें और नकारात्मक व्यक्ति से दूरी बना लें। अपना अच्छा व्यवहार किसी दूसरे के लिए ना बदलें।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: कार्य के साथ परिवार को भी समय देने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति होने के संकेत मिल रहे हैं। अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहें। पुराने निवेश से मुनाफा मिल सकता है।

स्वास्थ्य: डॉक्टर के पास जाना बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक क्षेत्र पर बोझ पड़ेगा। बाहर के खाने से बचें और अनुशासित जीवनशैली का पालन करें।

शिक्षा: पढ़ाई के लिए किताब या कोर्स के कारण खर्चा बढ़ सकता है। अधिक चीजों पर ध्यान देने से बचें। प्रोजेक्ट या आपके कार्य के लिए सराहना मिल सकती है। पढ़ाई में अनुशासन का पालन करें।

रिलेशनशिप: साथी की शिकायत करने से बचें। शब्दों का सोच-समझकर प्रयोग करें। हाथ में जितनी जिम्मेदारियां संभल सके, उतनी ही उठाएं। जीवन को अधिक खुशहाल बनाने का प्रयास करते रहें।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: भविष्य के बारे में अधिक चिंता करने से बचें। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। साथियों से बोल-चाल बंद ना करें। लक्ष्य के बारे में सोचें और कार्यक्षेत्र में अपने साथियों का उत्साहवर्धन करें।

स्वास्थ्य: अधिक तनाव शारीरिक समस्या पैदा कर सकता है। दिल छिपे बचपने को बाहर आने दें। किसी समस्या के लिए पुराने नुस्खे काम आ सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को नजर उतरवा लें।

शिक्षा: अपने लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध रहें और अपने भीतर आत्मविश्वास बरकरार रखें। वाद-विवाद से बचें और विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्र अपनी योजना पर काम करें और जानकार की सहायता लें।

रिलेशनशिप: आत्मविश्वास कम न होने दें और अधिक तनाव न लें। बीत गई बातों को वर्तमान में लाने से बचें और साथी के साथ चल रही हर उलझन को समझदारी से हल करें।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 4, 13, 22 या 31)

कार्य: शेड्यूल कठिन हो सकता है, अपने बल और क्षमता पर विश्वास रखें। निवेश के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है जिससे अधिक निवेश का मन बनेगा। लेकिन सतर्क रहें, इससे हानी के भी हो सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक रिपोर्ट आत्मविश्वास में बढ़ोतरी लाएगा। भविष्य के लिए अधिक चिंता ना करें, इससे केवल तनाव बढ़ेगा। मन में चल रही सकारात्मक भावनाओं से जुड़ाव महसूस करने की कोशिश करें।

शिक्षा: सफलता परिश्रम से ही प्राप्त होती है। आपके द्वारा बनाई गई योजना की हर तरफ सराहना होगी। भविष्य के लिए अधिक चिंता ना लें। इंटर्नशिप से सफलता मिलेगी।

रिलेशनशिप: अपने साथ के सुखद समय बिताएं। किसी से तुलना न करें। परिवार से अच्छे संदेश मिल सकते हैं।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14 या 23)

कार्य: अधिक तनाव काम बिगाड़ सकता है। जल्द ही एक खुशखबरी मिल सकती है। नए नकनीक पर काम करें।

स्वास्थ्य: अधिक जोखिम लेने से बचें। सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अधिक दवाई का सेवन समस्याएं पैदा कर सकता है। दवाई के अतिरिक्त बीमारी को खत्म करने के दूसरा तरीका अपनाएं। शरीर के दाहिनी ओर ध्यान दें, शरीर में तनाव परेशानी बढ़ा सकता है।

शिक्षा: अधिक चीजों पर ध्यान देने से पढ़ाई में रुचि कम हो सकती हैं। झुंड के पीछे न भागें। किताब और कोर्स के कारण खर्चा बढ़ सकता है।

रिलेशनशिप: छोटे विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। परिवार की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शांत रहें और इसे बरकरार रखें। भविष्य में निवेश के लिए साथी से बातचीत हो सकती है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: विदेश में निवेश कर रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा है। सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार रहें। दिल से फैसले न लें। अधिक तनाव से बचें। कार्य और निजी जीवन को एकसाथ संतुलित करने के लिए नए तकनीक की तलाश करें।

स्वास्थ्य: छोटी खामिया अनदेखा करने के लिए अच्छा समय है। काम का अधिक बोझ तनाव बढ़ा सकता है।

शिक्षा: विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों को इस समय आवेदन करना चाहिए। अति-उत्साह में छोटी चीजें छुटने का डर है। सफलता के लिए अच्छी योजना बनाएं।

रिलेशनशिप: परिवार के साथ घुमने की योजना बन सकती है। अधिक तार्किक होने से मतों में भेद पैदा हो सकता है। भविष्य में निवेश के लिए योजनाओं पर काम करें।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: वाद-विवाद से समस्या बढ़ सकती है, इसलिए संयम बरतें। साथ ही उलटी प्रतिक्रिया देने से बचें। जरूरत से अधिक जिम्मेदार बनना तनाव पैदा कर सकता है।

स्वास्थ्य: सप्ताह नकारात्मक हो सकता है, बुरे विचारों से बचने का प्रयास करें। सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें, इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। परिवार के साथ अच्छी बातचीत का प्रभाव स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शिक्षा: अधिक चीजों को हाथ में लेने से बचें, इससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नई चीजों को जानने का प्रयास करें। पिता का साथ मिलने से सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

रिलेशनशिप: वाद-विवाद में बीती हुई बातों को लाने से बचें और आने वाले दिनों में साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: कार्य में अधिक प्रतियोगिता तनाव बढ़ा सकती हैं। नकारात्मक विचार लाने से बचें। बॉस की तरफ से तनाव मिल सकता है। कई प्रकार के विचार पैदा हो सकते हैं। कार्य संबंधित छोटी यात्रा के संकेत हैं।

स्वास्थ्य: बदलते मौसम के कारण बीमारी से सतर्क रहें। अलग-अलग प्रकार की दवाइयां लेनी पड़ सकती है। जीवनशैली में धीरे-धीरे बदलाव लाएं।

शिक्षा: पढ़ाई में अनुशासन लाने में समस्या हो सकती हैं। कम समय में कार्य करने से बचें, इस दौरान दिमाग अलग दिशा में भटक सकता है। परीक्षा के लिए शहर से बाहर जाना अच्छे परिणाम दिला सकता है।

रिलेशनशिप: बोलने से पहले सोच-विचार कर लें, अन्यथा समस्या पैदा हो सकती है। पैतृक घर की यात्रा हो सकती है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: जरूरत से अधिक नए निवेश से तनाव बढ़ सकता है। फिजूलखर्ची से जेब पर बोझ पड़ सकता है। दूसरों पर अधिक निर्भर होना समस्या पैदा क्र सकता है। यात्रा या किसी योजना के कारण आप व्यस्त रह सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति तनाव पैदा हो सकती है। अधिक पार्टी और बाहर का खाना कम करें। मुंह और उससे जुड़े अंगों का ध्यान रखें। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें।

शिक्षा: सकारात्मक रहें और पढ़ाई के प्रति अनुशासित रहें। भाई-बहनों का सहयोग लें और प्रतियोगी परीक्षा के दौरान सतर्क रहें। अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करें।

रिलेशनशिप: अकेलापन तनाव बढ़ा सकता है। साथी के साथ सरल व्यवहार रखें, ज्यादा उम्मीद करना दूरियां बढ़ा सकता है। अच्छा समय बिताने का भरपूर प्रयास करें।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.